फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Satish Poonia counted the failure of the Congress government in Sikar

Rajasthan: सीकर में पूनिया ने गिनाई कांग्रेस की नाकामी, बोले- हर मोर्चे पर विफल रही सरकार, नहीं सहेगा राजस्थान

Mon, 17 Jul 2023 07:53 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 17 Jul 2023 07:53 PM IST
सार

सीकर में विधानसभा उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनियां गरजे कहा-कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, रोजगार, महिला सुरक्षा, किसान सम्मान, दलित-आदिवासी, हिंदुओं की आस्था के सम्मान में कांग्रेस सरकार फेल साबित रही है।

विज्ञापन
Satish Poonia counted the failure of the Congress government in Sikar
सीकर में पत्रकार वार्ता करते सतीश पूनिया। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया सोमवार को पार्टी के अभियान अब 'नहीं सहेगा राजस्थान' की दूसरी कड़ी का आगाज सीकर में किया। अभियान को लेकर डॉ. पूनियां ने सोमवार को सांसद कार्यालय में पत्रकार वार्ता की।

विज्ञापन


डॉ. पूनिया ने कहा कि अभियान की शुरुआत रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जयपुर से की। दूसरी कड़ी की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की शुरुआत विग्रह के साथ हुई थी। कांग्रेस सरकार के शपथ ग्रहण में भी दो-दो मुख्यमंत्रियों के नारे लगे थे। मंत्रिमंडल पर झगड़ा हुआ, सचिवालय में कमरों को लेकर झगड़ा हुआ। अपने कार्यकाल में पूरी तरह से बाड़ेबंदी की शिकार कांग्रेस सरकार अचंभा पैदा करती है। झगड़े की शिकार सरकार का असर राजस्थान की गवर्नेंस पर हुआ।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने किसानों का कर्जा माफी की झूठी बात की। सरकार ने भाजपा विधायक राजवी के सवाल पर यह जरूर माना कि राजस्थान में कर्जा नहीं चुका पाने से 19 हजार से अधिक किसानों की जमीन नीलाम हुई है। उन्होंने कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार अपने कार्यकाल में प्रशासन, कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, मुक्त शासन, युवाओं को रोजगार, महिला सुरक्षा, किसान सम्मान, दलित-आदिवासियों का स्वाभिमान, हिंदुओं की आस्था के सम्मान में पूरी तरह से फेल साबित रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भ्रष्टाचार खुलेआम हो रहा
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार खुलेआम हो रहा है। सरकार के योजना भवन में करोड़ों रुपये और सोना बरामद होना, बीस हजार करोड़ को जल जीवन घोटाला, पीपीलखूंट में 1000 करोड़ की खान पांच करोड़ में बेचना, पुलिस के भ्रष्टाचार से जनता का परेशान होना, तबादलों के लिए शिक्षकों को सरकार को रिश्वत देना। ये साबित करता है कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी हुई है। उन्होंने कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार में अपराध बेलगाम होते जा रहे हैं।

क्राइम को लेकर जमकर बोला सरकार पर हमला
डॉ. पूनिया ने कहा राजस्थान में साइबर क्राइम में नंबर एक पर है, जिससे 7500 से अधिक निर्दोष नागरिकों की हत्या हुई है। पांच साल में महिलाओं पर एक लाख नब्बे हजार से अधिक अपराध घटित हुए हैं। कांग्रेस सरकार सांप्रदायिक दंगे रोकने में विफल रही है और राज्य में गैंगवार चरम सीमा पर है, जिसके कारण निर्दोष लोगों की भी हत्याएं हो रही हैं।

राजस्थान का युवा ठगा सा महसूस करता है
पूनिया ने कहा कि आज राजस्थान का युवा सबसे अधिक ठगा सा महसूस करता है। पेपर लीक से युवा परेशान हैं। 17 पेपर लीक इस कांग्रेस सरकार में हुए हैं, जिससे 50 लाख युवाओं का भविष्य बर्बाद हो गया। बेरोजगारी भत्ता नहीं मिल रहा है। कहा कि आज कांग्रेस सरकार में बहन बेटियों का अपमान हो रहा है। प्रतिदिन 17 दुष्कर्म की घटनाएं रोज घटित हो रही हैं। बहन बेटियों का स्टाम्प पेपर पर सौदा हो रहा है, पुलवामा शहीदों की विधवाओं से बदसलूकी की जा रही है, 12 से अधिक महिलाओं के पैर चोरों ने काट दिए। कहा कि कर्ज के बोझ तले किसान परेशान हो रहे हैं, फसल खराब होने पर किसानों को मुआवजा नहीं मिल रहा है।  

राजस्थान पर पांच लाख करोड़ का कर्ज
उन्होंने कहा कि आज राजस्थान पर पांच लाख करोड़ का कर्ज हो चुका है। 14 प्रतिशत स्कूलों में बिजली व 90 प्रतिशत स्कूलों में कंप्यूटर नहीं है, ग्रामीण क्षेत्रों में डॉक्टरों के 3500 से अधिक पद खाली पड़े हैं। वहीं 90 प्रतिशत सरकारी कॉलेज में प्राध्यापक नियुक्त नहीं है। कांग्रेस सरकार तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। इसके चलते जयपुर बम ब्लास्ट के हत्यारे बरी हो जाते हैं। सालासर और राम दरबार के साथ अलवर के शिवलिंग जैसे धार्मिक स्थलों का विध्वंस कर रही है। नवलगढ़ रोड पर छात्र की दुखांतिका पर उन्होंने कहा कि इस बारे में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा व स्थानीय विधायक राजेंद्र पारीक की नोकझोंक प्रभारी मंत्री के सामने यह दर्शाती है कि कांग्रेस विकास के मामले में कभी भी संवेदनशील नहीं है।


इस दौरान सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती, जिलाध्यक्ष इंद्रा चौधरी, किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हरिराम रणवां, पूर्व विधायक बंशीधर बाजिया, रतनलाल जलधारी, झाबरसिंह खर्रा, गोरधन वर्मा, केडी बाबर, दिनेश जोशी, प्रभुसिंह शेखावत, रतनलाल सैनी, भगवान सिंह घाणा, ओमप्रकाश बिजारणियां, जितेंद्र माथुर, सुनीता, नीलम मिश्रा, गजानंद कुमावत, कानाराम जाट आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed