{"_id":"629ce744823ee2796b7ebfa1","slug":"satish-poonia-attacked-ashok-gehlot-rajya-sabha-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: पूनिया बोले- सीएम गहलोत अपनी कुर्सी बचाने में लगे, महिला सुरक्षा के सवाल पर नमस्कार कर चले जाते हैं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: पूनिया बोले- सीएम गहलोत अपनी कुर्सी बचाने में लगे, महिला सुरक्षा के सवाल पर नमस्कार कर चले जाते हैं
Sun, 05 Jun 2022 10:56 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 05 Jun 2022 10:56 PM IST
सार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पूनिया ने कहा, मुख्यमंत्री की तानाशाही कार्यशैली से नाराज होकर कांग्रेस विधायक उनके खिलाफ मोर्चा खोलते हैं। राज्यसभा चुनाव के दौरान विधायक उनके खिलाफ बयान दे रहे हैं। क्या यह सब भाजपा करवा रही है?
विज्ञापन
सतीश पूनिया, सीएम गहलोत
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान भाजपा के अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया सीएम अशोक गहलोत के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा, कांग्रेस के विधायक मुख्यमंत्री को भ्रष्टाचार और विकास कार्य नहीं होने को लेकर चिट्ठी लिखते हैं। यह चिट्ठी विधायकों से भाजपा नहीं लिखवाती, सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण विधायक सरकार के खिलाफ चिट्ठी लिखते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, कांग्रेस हॉर्स ट्रेडिंग और एलिफेंट ट्रेडिंग की जनक है, राजस्थान इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, अशोक गहलोत ने अपनी अल्पमत सरकार को बचाने के लिए कई बार बसपा के विधायकों को बिना उनकी राष्ट्रीय अध्यक्ष की सहमति से मर्ज कर लिया। क्या यह अलोकतांत्रिक और अनैतिक नहीं है?
विज्ञापन
पूनिया ने कहा, हमने कांग्रेस सरकार को गिराने की कोशिश नहीं की, मुख्यमंत्री की तानाशाही कार्यशैली से नाराज होकर कांग्रेस विधायक उनके खिलाफ मोर्चा खोलते हैं। राज्यसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस विधायक मुख्यमंत्री के खिलाफ बयान दे रहे हैं। क्या यह सब भाजपा करवा रही है? पिछली बार राज्यसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री ने प्रदेश के डिप्टी सीएम को पद से बर्खास्त कर दिया और अपनी ही पार्टी के विधायकों पर राजद्रोह का केस दर्ज करवाया था।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री को अपनी कुर्सी बचाने से ज्यादा चिंता किसी बात की नहीं है। बहन-बेटियों की सुरक्षा के मुद्दे को लेकर जब मीडिया सवाल करता है तो नमस्कार कर चले जाते हैं। राजस्थान की जनता, बहन-बेटियां, किसान और युवा 2023 में जनविरोधी कांग्रेस पार्टी की सरकार को हमेशा के लिए नमस्कार कर सत्ता से बाहर करेंगे।