{"_id":"644736f11e22b167200536b8","slug":"sarpanchs-lock-out-panchayats-in-boycott-of-dearness-relief-camp-in-churu-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Churu: महंगाई राहत कैंप के बहिष्कार में सरपंचों ने पंचायतों पर की तालाबंदी, प्रशासन ने कटवाए ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Churu: महंगाई राहत कैंप के बहिष्कार में सरपंचों ने पंचायतों पर की तालाबंदी, प्रशासन ने कटवाए ताले
Tue, 25 Apr 2023 07:42 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 25 Apr 2023 07:42 AM IST
सार
राजस्थान सरपंच संघ के बैनर तले राजस्थान के 11000 से अधिक सरपंच पिछले एक सप्ताह से आंदोलन पर हैं। इसी के तहत 24 अप्रैल से लगने वाले महंगाई राहत कैंपों का सम्पूर्ण राज्य में सरपंचों ने बहिष्कार किया गया।
विज्ञापन
ताले काटता मिस्त्री
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरपंच अपनी विभिन्न मांगों और जनता से जुड़े हुए मुद्दे को लेकर आंदोलन पर हैं। राज्य भर में सरपंचों का विरोध प्रदर्शन सोमवार को भी जारी रहा। महंगाई राहत कैंप लगाने के पहले दिन प्रशासन को इससे खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। चूरू जिले की सुजानगढ़ पंचायत समिति की खुडी में पंचायत भवन के कमरों पर सरपंचों ने तालाबंदी कर दी। तो प्रशासन को ग्राइंडर के जरिए तले काटने पड़े। इसकी बाकायदा पुलिस से वीडियो रिकॉर्डिंग भी करवाई गई।
विज्ञापन
मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा
राजस्थान सरपंच संघ के मुख्य प्रवक्ता रफीक पठान ने बताया कि सोमवार को ब्लॉक स्तर पर पंचायत समिति और उपखंड कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया गया जो मांगें नहीं मानी जाने तक जारी रहेगा। आंदोलन को सफल बनाने के लिए राजस्थान सरपंच संघ के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर गढ़वाल, कार्यकारी अध्यक्ष नेमी चंद मीणा, रोशन अली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह, मुख्य प्रवक्ता रफीक पठान, टोंक जिला अध्यक्ष मुकेश मीणा, प्रवक्ता राम प्रसाद चौधरी, जयपुर जिला अध्यक्ष मेहर सिंह धनकड़ सहित अन्य पदाधिकारी जयपुर में डेरा जमाए हुए हैं।
विज्ञापन
महापुरा में सरपंच को हिरासत में लेने पर जयपुर में भांकरोटा थाने पहुंचकर विरोध
इसी के तहत जयपुर जिले की सांगानेर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत महापुरा में 23 अप्रैल को पंचायत का ताला प्रशासन द्वारा जबरन खोलने की घटना के बाद सरपंच हनुमान सहाय चौधरी को पुलिस हिरासत में लेने के विरोध में राजस्थान सरपंच संघ के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर गढ़वाल के नेतृत्व में कार्यकारी अध्यक्ष नेमीचंद मीणा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में सरपंचों ने भांकरोटा थाने पहुंचकर विरोध किया। इस घटना के बाद सांसद रामचरण बोहरा, विधायक गंगा देवी, जिला प्रमुख रमा चोपड़ा और कई प्रधान थाने पहुंचे। वहां पर प्रशासन और सरपंच संघ के बीच में वार्ता हुई। वार्ता में दोषी कर्मचारियों-अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई पर सहमति बनी। सरपंच संघ प्रवक्ता ने कहा-सोमवार को सरपंचों का आंदोलन पूरे राजस्थान में पूर्णतया सफल रहा। सभी सरपंचों ने एकजुटता का परिचय देते हुए महंगाई राहत कैंपों का बहिष्कार किया।
विज्ञापन