{"_id":"67b079e3924c3e5be704679f","slug":"sardarshahar-a-dozen-huts-of-laborers-destroyed-in-massive-fire-sought-help-from-administration-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sardarshahar: मजदूरों की झोपड़ियों में लगी भीषण आग, एक दर्जन आशियाने खाक, प्रशासन से मदद की गुहार लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sardarshahar: मजदूरों की झोपड़ियों में लगी भीषण आग, एक दर्जन आशियाने खाक, प्रशासन से मदद की गुहार लगाई
Sat, 15 Feb 2025 04:56 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सरदारशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सरदारशहर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 15 Feb 2025 04:56 PM IST
सार
कल्याणपुर फांटा के पास मप्र से मजदूरी करने आए मजदूरों के झोपड़ों में भीषण आग लग जाने से झुग्गियों में रखा सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द प्रभावितों को सहायता देने की मांग की है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरदारशहर के कल्याणपुर फांटा के पास रविवार देर रात भीषण आग लगने से करीब एक दर्जन झुग्गी-झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। इन झुग्गियों में रहने वाले परिवार मध्यप्रदेश से आए मजदूर हैं, जो शहर में दिहाड़ी मजदूरी कर अपना गुजर-बसर कर रहे थे। आग इतनी भीषण थी कि झुग्गियों में रखा घरेलू सामान पूरी तरह जल गया। लोगों के कपड़े, बिस्तर, राशन और अन्य जरूरी सामान भी जलकर नष्ट हो गया। घटना के बाद प्रभावित परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए हैं।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही नगर परिषद की दमकल मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कई झोपड़ियां पूरी तरह जल चुकी थीं। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
घटना के बाद मजदूर परिवारों के सामने संकट खड़ा हो गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द प्रभावित परिवारों की सहायता करने की मांग की है, ताकि उन्हें जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
विज्ञापन