फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sanchore Incident Bodies of father and two sons found in canal all three died after falling with bike

Sanchore Incident: नहर में मिले बाप सहित दो बेटों के शव, बाइक समेत गिरने से तीनों की हुई मौत

Thu, 13 Jun 2024 08:30 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सांचौर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सांचौर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 13 Jun 2024 08:30 PM IST
सार

राजस्थान में जालौर जिले से अलग होकर बने सांचौर जिले में हादसा हुआ है। यहां बाइक सहित बाप और दो बेटों के नहर में गिरने से मौत हो गई।

विज्ञापन
Sanchore Incident Bodies of father and two sons found in canal all three died after falling with bike
घटना स्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सांचौर के झाब थाना क्षेत्र में नर्मदा नहर की मुख्य कैनाल में गुरुवार सुबह दो बच्चों के शव उतराते मिले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, गोताखोरों की मदद से दोनों बच्चों के शव को नहर से बाहर निकाला गया। इसके बाद सात घंटे तक सर्च ऑपरेशन के बाद नहर से पिता का शव मिला।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रीडिया धोरा के पास नहर में दो बच्चों के शव उतराते हुए नजर आए। सूचना ग्रामीणों ने जब पुलिस को दी, पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से दोनों बच्चों के शव को नेट से बाहर निकाल इसके बाद नहर से बाइक को नहर से बाहर निकाला। दोनों मृतक बच्चों के नहर से निकाले शव की शिनाख्त आदित्य (5) पुत्र आम्बाराम और अभिषेक (7) पुत्र आम्बाराम मेघवाल निवासी देवड़ा के रूप में हुई।
विज्ञापन


वहीं, इसके बाद बच्चों के पिता के शव की तलाश शुरू की गई। सात घंटे सर्च ऑपरेशन के बाद दोनों बच्चों के पिता मृतक अम्बाराम पुत्र मंजीराम मेघवाल निवासी देवड़ा का शव नहर से बाहर निकला गया। पुलिस ने तीनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया, जहां से पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मृतक अम्बाराम अपने दो बच्चों के साथ बुधवार दोपहर करीब दो बजे घर से सिवाड़ा कस्बे में बैंक के काम के लिए गया था। बाइक पर दोनों बेटों को भी साथ लेकर गया था। सिवाड़ा में काम करने के बाद शाम को बाइक पर बच्चों के साथ अपनी बहन के ससुराल चला गया। इसके बाद रात में बहन के घर से खाना खाकर अपने गांव देवड़ा आने के लिए निकला था। इस दौरान नहर के किनारे बाइक फिसलने से नहर में गिरने से तीनों की नहर में डूबने से मौत की आशंका जताई जा रही है। नहर स्थित मुख्य कैनाल के पास नहर की रपट पर टायर रगड़ने के निशान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed