फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Salumbhar News Terror of quack doctors practicing illegally CMHO gave instructions to take action

Salumbhar News: अवैध प्रैक्टिस करने वाले झोलाछाप डॉक्टरों का आतंक, सीएमएचओ ने दिया कार्रवाई के निर्देश

Mon, 24 Feb 2025 07:02 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सलूंबर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सलूंबर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 24 Feb 2025 07:02 PM IST
सार

राजस्थान के सलूंबर जिले में झोलाछाप डॉक्टरों का आतंक मचा हुआ है। सीएमएचओ ने इन झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Salumbhar News Terror of quack doctors practicing illegally CMHO gave instructions to take action
महेंद्र परमार, सीएमएचओ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सलूंबर जिले में झोलाछापों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने विशेष अभियान की शुरुआत की तैयारी कर दी है। स्वास्थ्य विभाग अब पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर अवैध प्रैक्टिस करने वालों और झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई करेगा। इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाना है।

विज्ञापन


झोलाछापों के खिलाफ कार्रवाई करने की कड़ी में सलूंबर के मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी महेंद्र परमार ने जिले के सभी ब्लॉक स्तर के स्वास्थ्य अधिकारी को चिट्ठी लिखकर निर्देशित किया है। सीएमएचओ के अनुसार जिले में संचालित हॉस्पिटल और क्लीनिक की जानकारी मांगी गई है। क्लीनिक एक्ट जिले में कितने क्लीनिक और हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन है। रिपोर्ट आने के बाद आगामी दिनों में अलग-अलग टीम बनाकर कार्रवाई की जाएगी। अभियान का मकसद झोलाछापों की अवैध गतिविधियों पर रोक लगाना और आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। 
विज्ञापन


सीएमएचओ परमार ने बताया कि झोलाछाप के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। क्योंकि झोलाछाप जन स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। झोलाछाप की अवैध प्रैक्टिस न केवल लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है, बल्कि इससे चिकित्सा क्षेत्र की साख भी खराब होती है। इस अभियान के तहत उन सभी जगहों पर छापेमारी की जाएगी। जहां झोलाछाप बिना लाइसेंस और उचित योग्यता के मेडिकल प्रैक्टिस कर रहे हैं। मरीजों को भी जागरुक किया जाएगा कि वे सिर्फ मान्यता प्राप्त डॉक्टरों से ही इलाज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले भर में चलेगा विशेष अभियान
जिले में स्वास्थ्य विभाग, पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम जिले भर में छापेमारी अभियान चलाएगी। इस अभियान के तहत गांवों और कस्बों में सक्रिय झोलाछाप पर कड़ी नजर रखी जाएगी और उन्हें गिरफ्तार कर उनके क्लीनिक सील किए जाएंगे। अधिकारियों का मानना है कि इस अभियान के बाद जिले में अवैध रूप से काम कर रहे झोलाछापों पर पूरी तरह से रोक लगेगी और इससे लोगों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं मिल सकेंगी।


दो दिन पहले झोलाछाप डॉक्टर के हाथों गई थी मासूम की जान
वहीं, आपको बता दें कि जयसमंद इलाके में स्थित झोलाछाप डॉक्टर मेडिकल की आड़ में अवैध रूप से क्लीनिक चला रहा था। जहां पर छह महीने के मासूम का इलाज करने के लिए परिजन आए थे। गलत इंजेक्शन लगाने से उसकी मौके पर मौत हो गई। इसके बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed