फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Salumbar News: Teacher's bike falls into river, SDRF engaged in ongoing rescue operation

Salumbar News: पुल पार करते समय संतुलन बिगड़ने से नदी में गिरी शिक्षक की बाइक, रेस्क्यू में जुटी SDRF

Thu, 28 Aug 2025 02:21 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सलूंबर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सलूंबर Published by: प्रिया वर्मा Updated Thu, 28 Aug 2025 02:21 PM IST
सार

घर से स्कूल जाने के लिए निकले शिक्षक की बाइक  समोडा-झल्लारा मार्ग पर बने पुल से गुजरते समय असंतुलित होकर नदी में गिर गई। एसडीआरएफ की टीम सर्च ऑपरेशन में जुटी है।

विज्ञापन
Salumbar News: Teacher's bike falls into river, SDRF engaged in ongoing rescue operation
नदी से बाइक निकालती एसडीआरएफ की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले झल्लारा क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। घर से स्कूल के लिए निकले समोडा स्कूल में पदस्थापित शिक्षक वीरभद्र सिंह की बाइक समोडा-झल्लारा मार्ग पर बने पुल से गुजरते समय नदी में बह जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और तुरंत प्रशासनिक अधिकारियों को जानकारी दी गई।

विज्ञापन


सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ की विशेष टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीम ने सबसे पहले नदी के आसपास तलाशी अभियान चलाया, जिसमें शिक्षक की बाइक बरामद कर ली गई। बाइक मिलने के बाद नदी में शिक्षक के बह जाने की आशंका और ज्यादा बढ़ गई है। एसडीआरएफ जवान तेजी से नदी में तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan rain update: अब राजस्थान के दक्षिणी हिस्से में सक्रिय हुआ मानसून, 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान मौके पर भारी संख्या में स्थानीय लोग भी एकत्रित हो गए। ग्रामीणों के सहयोग से मौके को सुरक्षित कर खोजबीन कार्य तेजी से किया जा रहा है। घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासनिक अमला भी मौके पर मौजूद है। सलूम्बर थानाधिकारी धर्मेंद्र सिंह वाघेला, सलूम्बर तहसीलदार मयूर शर्मा और झल्लारा तहसीलदार अर्जुन सिंह स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि सुबह के समय नदी पर जलभराव अधिक रहता है, ऐसे में पुल से गुजरते समय खतरा बढ़ जाता है। माना जा रहा है कि अचानक संतुलन बिगड़ने से शिक्षक नदी में गिर गए होंगे। फिलहाल एसडीआरएफ की टीम लगातार खोजबीन कर रही है लेकिन शिक्षक का अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed