फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   salman khan threat case mumbai police arrested dhakadram bishnoi from jodhpur lawrence bishnoi gang

Rajasthan: सलमान खान और मूसे वाला के पिता को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी डिटेन, मुंबई पुलिस को सौंपा

Mon, 27 Mar 2023 12:04 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 27 Mar 2023 12:04 AM IST
सार

फिल्म अभिनेता सलमान खान को ईमेल कर जान से मार देने की धमकी देने के मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। जोधपुर की लूणी थाना पुलिस ने रविवार को आरोपी धाकड़ राम विश्नोई पुत्र रामलाल (21 साल) निवासी सियागो की ढाणी रोहिचा कलां को डिटेन किया है। आराेपी को मुंबई से आई पुलिस को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
salman khan threat case mumbai police arrested dhakadram bishnoi from jodhpur lawrence bishnoi gang
जोधपुर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जोधपुर के डीसीपी वेस्ट गौरव यादव ने बताया कि आरोपी धाकड़ राम विश्नोई ने सलमान खान के अलावा पंजाब के सिंगर सिद्दू मूसे वाला के पिता को भी ईमेल कर जान से मारने की धमकी दी थी। पंजाब के मानसा जिले में थाना सदर पुलिस की टीम भी शुक्रवार 24 मार्च को आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जोधपुर आई थी। 

विज्ञापन


विज्ञापन

  
एएसआई बजरंग जगताप के नेतृत्व में मुंबई से जोधपुर आई थी पुलिस टीम
डीसीपी यादव ने बताया कि फिल्म अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी भेजने के ईमेल पर थाना बांद्रा वृत मुंबई शहर पर मुकदमा दर्ज हुआ था। इस संबंध में रविवार को एएसआई बजरंग जगताप के नेतृत्व में मुंबई से टीम जोधपुर आई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जोधपुर कमिश्नर रविदत्त गौड़ के निर्देश पर एडीसीपी बोरानाडा जयप्रकाश अटल के सुपरविजन में थाना लूणी से इमदाद उपलब्ध कराई गई। लूणी एसएचओ ईश्वर चंद्र पारीक ने टीम के साथ आरोपी धाकड़ राम विश्नोई को डिटेन कर मुंबई पुलिस को सौंप दिया है।

आरोपी धाकड़ राम आर्म्स एक्ट में पहले भी हो चुका गिरफ्तार
आरोपी को पहले भी आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया जा चुका है। 12 सितंबर 2022 को थाना सरदारपुरा पुलिस की टीम ने अवैध हथियार सहित धाकड़ राम को गिरफ्तार किया था। अब मुम्बई पुलिस आरोपी से सलमान खान को जान से मारने की धमकी मामले में गहराई से पूछताछ करेगी। साथ ही लॉरेंस विश्नोई गैंग और उनके अन्य कॉन्टेक्ट्स का पता लगाया जाएगा। आरोपी को मुम्बई कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed