फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sadhvi Pramukh Kanakprabhaji passed away in Bikaner CM Gehlot expressed condolences

Bikaner: साध्वी प्रमुखा कनकप्रभाजी का निधन, सीएम गहलोत ने कहा-उनका आशीर्वाद और त्याग पथ प्रदर्शन करता रहेगा

Thu, 17 Mar 2022 03:38 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: रोमा रागिनी Updated Thu, 17 Mar 2022 03:38 PM IST
सार

साध्वीप्रमुखा कनकप्रभा का दिल्ली में निधन हो गया। उनके निधन से बीकानेर में शोक की लहर दौड़ गई है। बीकानेर में ही साध्वी कनकप्रभा को साध्वी प्रमुखा की उपाधि दी गई थी।

विज्ञापन
Sadhvi Pramukh Kanakprabhaji passed away in Bikaner CM Gehlot expressed condolences
साध्वी कनकप्रभा के साथ सीएम गहलोत - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

जैन तेरापन्थ धर्मसंघ के साध्वी समुदाय की मुख्या शासनमाता साध्वीप्रमुखा कनकप्रभा का दिल्ली में गुरुवार सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर महाप्रयाण हो गया है। इसके बाद से बीकनेर सहित पूरे देश में जैन समाज में शोक की लहर है। साध्वीप्रमुखा पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थी। दिल्ली के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। सीएम गहलोत ने साध्वी के निधन पर शोक जताया है।

विज्ञापन


सीएम गहलोत ने ट्वीट कर लिखा कि एक साध्वी के रूप में उनकी छह दशकों की जीवन यात्रा, तीन आचार्यों के सान्निध्य में पूर्ण समर्पण और त्याग से गुजरी। जिसकी दिव्यता उनके अंतिम सांस तक परिलक्षित रही। उनके प्रगतिशील विचारों से जैन समाज ही नहीं, समूचा मानव समाज पोषित हुआ है। मेरा मानना है कि उनके प्रवचन, उनका साहित्य, उनका आशीर्वाद और उनका त्याग भावी पीढ़ियों को पथ प्रदर्शन करता रहेगा। मेरे सौभाग्य रहे कि मुझे अनेक बार उनके दर्शन और सेवा करने का अवसर मिला। जब वे जयपुर अपने उपचार के लिए पधारी थी तो 27 नवम्बर 2021 को मैंने उनके हॉस्पिटल में दर्शन किए और उनका भरपूर आशीर्वाद मिला। एक असाधारण साध्वीप्रमुखा को मैं अपने अंतर्मन से वंदना करता हूं और प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शान्ति और सर्वोच्च स्थान मिले।

विज्ञापन

महाश्रमण अंत तक रहे साथ

जैन समाज के आचार्य महाश्रमण साध्वी प्रमुखा कनकप्रभा का बहुत सम्मान करते थे। उनकी बीमारी और गंभीर स्थिति का पता चलने के बाद वो स्वयं पदयात्रा करते हुए दिल्ली रवाना हो गए। तेरापन्थ धर्मसंघ के आचार्य महाश्रमण ने उनसे मिलने के लिए लंबी पदयात्रा की। अंतिम समय तक आचार्य महाश्रमण उनके साथ थे। साध्वीप्रमुखा के स्वास्थ्य को प्रतिदिन गिरता देखकर उन्होंने संथारे की भावना व्यक्त की। आचार्य ने साध्वीप्रमुखा को गुरुवार सुबह 7 बजकर 15 मिनट पर तेरापन्थ भवन परिसर अध्यात्म साधना केंद्र में संथारे का प्रत्याख्यान करवाया था। लगभग 1:30 घण्टे बाद संथारा सीज गया। तेरापन्थ धर्मसंघ सहित पूरे जैन और देशभर में साध्वीप्रमुखा के महाप्रयाण की खबर से शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


आचार्य तुलसी ने बीकानेर में ही आयोजित एक कार्यक्रम में साध्वी कनकप्रभा को साध्वी प्रमुखा की उपाधि दी थी। वो तीन आचार्यों आचार्य तुलसी, आचार्य महाप्रज्ञ और आचार्य महाश्रमण के साथ रहीं। जैन समाज के पुखराज चौपड़ा ने बताया कि बीकानेर में खासकर गंगाशहर में उनका प्रवास रहा। मर्यादा महोत्सव के दौरान भी साध्वी प्रमुखा बीकानेर में रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed