फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sachin Pilot will talk to Rahul Gandhi and Congress high command once more does not want to leave party

Rajasthan: कांग्रेस नहीं छोड़ना चाहते पायलट, पर प्लान 'B' तैयार, राहुल गांधी-पार्टी आलाकमान से फिर होगी वार्ता

Tue, 06 Jun 2023 11:15 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 06 Jun 2023 11:15 PM IST
सार

सीएम सचिन पायलट कांग्रेस छोड़ना नहीं चाहते हैं, ऐसा करने पर उन्हें पॉलिटिकल नुकसान होगा। इसलिए सचिन पायलट पार्टी के अंदर रहकर ही फाइट करना चाहते हैं। वह अपनी मांगों को मनवा कर दमखम दिखाना चाहते हैं।

विज्ञापन
Sachin Pilot will talk to Rahul Gandhi and Congress high command once more does not want to leave party
पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी में उधेड़बुन और सियासी दांव पेंच का माहौल बना हुआ है। पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट अपने मुद्दों और 3 मांगों को लेकर अपनी ही पार्टी की गहलोत सरकार से अड़े हुए हैं, तो सीएम अशोक गहलोत भी झुकने को तैयार नहीं हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन



कांग्रेस हाईकमान की सीएम अशोक गहलोत और डिप्टी सीएम सचिन पायलट के साथ पिछले दिनों दिल्ली में हुई समझाइश बैठक और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के गहलोत-पायलट के साथ आकर मीडिया को दिए बयान के बाद भी विवाद अनसुलझा ही है। बैठक के बाद सचिन पायलट टोंक में अपने विधानसभा क्षेत्र पहुंचकर स्पष्ट कर चुके हैं कि पेपर लीक मुद्दे, आरपीएससी में आमूल चूल परिवर्तन और पिछली वसुंधरा सरकार के कथित भ्रष्टाचार और घोटालों की जांच की मांगों के मुद्दे से वो पीछे हटने वाले नहीं हैं । 
विज्ञापन
विज्ञापन


कैबिनेट बैठक के फैसले का इंतजार, राहुल गांधी के साथ एक और दौर की वार्ता संभव
कांग्रेस आलाकमान की काफी समझाइश के बावजूद गहलोत और पायलट के मन नहीं मिल सके हैं। सचिन पायलट के अल्टीमेटम का समय मई में खत्म हो चुका है। उसके बाद एक हफ्ता और निकल चुका। लेकिन अब तक उनकी एक भी मांग नहीं मानी गई है। सीएम गहलोत ने मंगलवार को अपने निवास पर कैबिनेट और मंत्रिपरिषद की बैठक भी बुलाई है। जिसके बाद रात को मीडिया ब्रीफिंग होगी। इस बैठक में कुछ फैसले होने की उम्मीद पायलट खेमे को है। लेकिन माना जा रहा है इस बैठक में पायलट की मांगों पर सरकार ने अहम निर्णय नहीं किए, तो राहुल गांधी के विदेश दौरे से लौटने पर एक और दौर की वार्ता सचिन पायलट और अशोक गहलोत के साथ कांग्रेस हाईकमान की होगी।

सचिन पायलट नहीं चाहते कांग्रेस छोड़ना, लेकिन बैकअप प्लान तैयार 
सूत्रों के मुताबिक पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट खुद कांग्रेस पार्टी को छोड़ना नहीं चाहते हैं। क्योंकि ऐसा करने पर उन्हें पॉलिटिकल नुकसान होगा। जो सहानुभूति की उम्मीद की जा रही है वह हाथ नहीं आएगी। ऊपर से गहलोत खेमा फिर से आरोपों की झड़ी लगा देगा। इसलिए सचिन पायलट पार्टी के अंदर रहकर ही फाइट करना चाहते हैं। वह अपनी मांगों को मनवा कर दमखम दिखाना चाहते हैं। इसके लिए सचिन पायलट खेमे के मंत्री, विधायक और नेता लगातार पार्टी और सरकार पर दबाव बनाने की कोशिशें कर रहे हैं। अलग पॉलीटिकल पार्टी बनाने की अफवाहें भी इसी का एक रणनीतिक हिस्सा बताई जा रही हैं। हालांकि कांग्रेस पार्टी सचिन पायलट पर कोई एक्शन लेती है, तो उसके लिए पायलट के पास प्लान भी तैयार है। जिसका खुलासा सचिन पायलट और उनके समर्थक नेता बिल्कुल भी करना नहीं चाहते हैं।


पायलट ने नहीं बनाई कोई पार्टी
'प्रगतिशील कांग्रेस' और 'राज जन संघर्ष पार्टी' नाम की दो पार्टियों को सचिन पायलट की बताते हुए अफवाहें फैलाई जा रही हैं, लेकिन पायलट खेमे के सूत्रों ने इनकार किया है कि सचिन पायलट की इन पार्टियों में भागीदारी नहीं है। अभी कांग्रेस हाईकमान के आगामी स्टैंड का इंतजार किया जा रहा है।

कैबिनेट बैठक में कोई फैसला नहीं
गहलोत कैबिनेट की बैठक में सचिन पायलट की मांगों पर कोई फैसला नहीं हुआ। पायलट खेमे की उम्मीदों को इससे बड़ा झटका लगा है। पिछली बीजेपी की वसुंधरा राजे सरकार के शासनकाल में हुए कथित घोटाले और भ्रष्टाचार की जांच, आरपीएससी को भंग करने, पेपर लीक मामले में प्रभावित सभी अभ्यर्थियों को आर्थिक मुआवजा देने की पायलट की मांग अधूरी ही रह गई है। माना जा रहा है अब राहुल गांधी के विदेश दौरे से लौटने के बाद ही सचिन पायलट अपनी मांगों को आगे बढ़ाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed