फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sachin Pilot Tonk Tour says Congress will form government in three-four states will fight elections unitedly

Sachin Pilot Tonk Tour: पायलट ने कहा- तीन-चार राज्यों में सरकार बनाएगी कांग्रेस, एकजुट होकर लड़ेंगे चुनाव

Wed, 20 Sep 2023 06:11 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 20 Sep 2023 06:11 PM IST
सार

Sachin Pilot Tonk Tour: पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट बुधवार को टोंक जिले के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा, हैदराबाद में सीडब्ल्यूसी की बैठक हुई, जिसमें दो दिन तक खुले माहौल में सकारात्मक चर्चा हुई। अगले महीनों में जहां चुनाव हैं, वहां पर एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे और तीनों-चारों प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे।

विज्ञापन
Sachin Pilot Tonk Tour says Congress will form government in three-four states will fight elections unitedly
पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सचिन पायलट ने कहा, साल 2023 के विधानसभा चुनावों के बाद लोकसभा चुनाव में एनडीए को हराकर इंडिया गठबंधन चुनाव जीतेगी। बीजेपी राजस्थान में विपक्ष में पूरी तरह फेल रही है और केंद्र में बीजेपी सरकार के नौ साल का रिपोर्ट कार्ड और हमारी सरकार का रिपोर्ट कार्ड जनता देखेगी।

विज्ञापन


विज्ञापन


महिला आरक्षण बिल को लेकर भी पायलट ने कहा कि इस विधेयक में संशोधन की क्या जरुरत थी। जब हमारी सरकार ने राज्यसभा में इसे पास किया था तो उसमें संशोधन ज़रूरत नहीं थी। अब इसे भी साल 2026 में लागू किया जाएगा। पहले सर्वे होगा, फिर परिसीमन होगा और फिर विधेयक लागू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीजेपी को यहां के क्षेत्रीय नेताओं पर कोई भरोसा नहीं
सचिन पायलट ने राजस्थान में बीजेपी की जनसंघर्ष यात्राओं को लेकर कहा, बीजेपी यात्राएं निकाली रही है। लेकिन यहां के क्षेत्रीय नेताओं पर कोई भरोसा नहीं है। इसलिए दिल्ली के नेता यहां आ रहे हैं। पिछली बार भी ऐसे आए थे, अंत में जनता ने कांग्रेस की सरकार बनाई।

बताते चलें, सचिन पायलट आज टोंक विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे। जहां उन्होंने ग्राम पंचायत, देवली भांची, मंडावर, हथौना, पराना और बरोनी में स्थानीय कार्यक्रम में शिरकत कर विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण, शिलान्यास किया और ग्रामीणों की जनसुनवाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed