{"_id":"5fc987b98ebc3e9b7818414f","slug":"sachin-pilot-slams-central-government-on-agriculture-laws","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिन पायलट ने साधा मोदी सरकार पर निशाना, कहा- कोरोना काल में कानून लाया जाना दुर्भाग्यपूर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचिन पायलट ने साधा मोदी सरकार पर निशाना, कहा- कोरोना काल में कानून लाया जाना दुर्भाग्यपूर्ण
Fri, 04 Dec 2020 06:22 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 04 Dec 2020 06:22 AM IST
विज्ञापन
सचिन पायलट
- फोटो : ANI
केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानून के खिलाफ लाखों किसान सड़कों पर हैं और रोज हजारों किसान इस आंदोलन से जुड़ रहे हैं। वहीं राजनेता भी मोदी सरकार को घेर रहे हैं। राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने सरकार पर निशाना साधा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि राजस्थान से पहले यह मुद्दा देश के किसानों का है। भारत के किसान आज सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं इसकी वजह संसद में बहुमत के आधार के बिना किसी से चर्चा किए बीजेपी सरकार ने किसान विरोधी तीन कानून बनाए।
विज्ञापन
आगे उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार अगर किसान संगठनों, राज्य सरकारों के साथ चर्चा करके कानून बनाती तो ऐसे हालात उत्पन्न नहीं होते। साथ ही कहा कि जहां देश में कोरोना महामारी के कारण अर्थव्यवस्था चरमरा रही है, सरकार द्वारा ऐसे कानून लाया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। साथ ही केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए, मंडियां समाप्त होने की बात कही।
विज्ञापन