{"_id":"5c221950bdec2256d9677150","slug":"sachin-pilot-signs-another-extension-in-the-cabinet-of-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान : कांग्रेस कर सकती है मंत्रिमंडल में एक और विस्तार, सचिन पायलट ने दिए संकेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान : कांग्रेस कर सकती है मंत्रिमंडल में एक और विस्तार, सचिन पायलट ने दिए संकेत
Tue, 25 Dec 2018 05:19 PM IST
आसिम खान
भाषा, जयपुर
भाषा, जयपुर
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 25 Dec 2018 05:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अशोक गहलोत सरकार के पहले मंत्रिमंडल में कई वरिष्ठ नेताओं के नाम नहीं होने को लेकर चर्चाओं के बीच उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने मंत्रिमंडल के एक और विस्तार का संकेत दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बहुत से लोगों को अन्य पदों पर भी काम दिया जाएगा। इस बारे में पूछे जाने पर पायलट ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह पहला विस्तार है । संभवत: कुछ समय के बाद एक और विस्तार भी हो सकता है। अनेक पदों पर बहुत से लोगों को काम करने का मौका दिया जाएगा।’’
विज्ञापन
इसके साथ ही उन्होंने सोमवार को गठित मंत्रिमंडल को बहुत अच्छा बताया। उन्होंने कहा ‘‘बहुत अच्छा मंत्रिमंडल कांग्रेस सरकार ने बनाया है और मुझे लगता है कि हर संभाग को प्रतिनिधित्व मिला है।’’ उल्लेखनीय है कि सोमवार को कुल 23 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गयी जिसमें 13 कैबिनेट व 10 राज्य मंत्री शामिल हैं। लेकिन मंत्रियों में कांग्रेस के सीपी जोशी, हेमाराम चौधरी, दीपेंद्र सिंह शेखावत, परसराम मोरदिया व राजेंद्र पारीक जैसे कई दिग्गजों को जगह नहीं दी गयी।
विज्ञापन
जोशी व शेखावत तो मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल भी नहीं हुए। वहीं कामां में कांग्रेस विधायक जाहिदा खान व गुढामलानी से विधायक हेमाराम चौधरी के समर्थकों ने प्रदर्शन किया। ये इन विधायकों को मंत्री पद नहीं दिए जाने से नाराज थे। जाहिदा व चौधरी दोनों ही पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों में मंत्री रह चुके हैं। गहलोत ने 17 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उनके साथ शपथ लेने वाले सचिन पायलट को पहले ही उपमुख्यमंत्री बनाया जा चुका है। राज्य में मुख्यमंत्री सहित अधिकतम 30 मंत्री बन सकते हैं और अब तक यह आंकड़ा 25 पर पहुंच गया है। यानी पांच पद अब भी खाली हैं।
विज्ञापन
जानकारों के अनुसार कांग्रेस मंत्री पद से वंचित रहे कुछ प्रमुख चेहरों को विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मुख्य सचेतक व उप मुख्य सचेतक जैसे संवैधानिक पद दे सकती है। हालांकि पार्टी की ओर से इस बारे में आधिकारिक रूप से अभी कुछ संकेत नहीं दिया गया है। पायलट ने कहा, ‘‘मेरी दृष्टि से जो कांग्रेस पार्टी ने चुनाव से पहले वादे किए थे उन सभी वादों को और जनघोषणा पत्र को कारगर तरीके से धरातल पर कार्यान्वित करने का दायित्व यह मंत्रिपरिषद निभाएगी। बहुत जल्द विभागों का बंटवारा होगा। विभागों के बंटवारे के बाद हम तुरंत प्रभाव से अपना काम शुरू करेंगे।’’