फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sachin Pilot says in Tonk BJP is only working to collect votes in name of women reservation

Rajasthan Election: टोंक में सचिन पायलट बोले- महिला आरक्षण के नाम पर BJP मात्र वोट बटोरने का काम कर रही

Wed, 20 Sep 2023 10:38 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 20 Sep 2023 10:38 PM IST
सार

टोंक विधायक सचिन पायलट ने देवली भांची, पराना, हथोना और बरोनी सहित आधा दर्जन ग्राम पंचायतों का दौरा कर जनसुनवाई की। इस दौरान सचिन पायलट ने मीडिया से बातचीत करते हुए साफ कह दिया कि आखिर उनके दिल में क्या है। साथ ही पायलट ने बीजेपी की परिवर्तन यात्रा से लेकर केंद्र सरकार पर महिला आरक्षण बिल को लेकर भी हमला बोला।
 

विज्ञापन
Sachin Pilot says in Tonk BJP is only working to collect votes in name of women reservation
टोंक में सचिन पायलट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री और टोंक विधायक सचिन पायलट बुधवार को टोंक विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे। पायलट ने ग्राम पंचायत देवली भांची, मंडावर, हथौना, पराना और बरोनी में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत कर ग्रामीणों और आमजन से संवाद किया। विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया।

विज्ञापन


सचिन पायलट ने श्री देवनारायण मंदिर, जोधपुरिया, निवाई पहुंचकर मंदिर में दर्शन भी किए। पायलट ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि आज मैं आपके बीच केवल विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करने ही नहीं आया हूं, बल्कि आप लोगों को साधुवाद देने भी आया हूं। क्योंकि जब स्थानीय लोग जागरुक होंगे, तभी क्षेत्र में विकास संभव होता है। आप लोगों की जागरुकता के कारण ही यहां विकास कार्य संपन्न हो रहे हैं। जनता के पैसों का पूरा-पूरा सदुपयोग हो, इसकी निगरानी रखने की जिम्मेदारी आप और हम सभी की है। हमारी पूरी कोशिश रही है कि टोंक की हर पंचायत हर ढाणी तक विकास कार्य हों। 
विज्ञापन


पायलट ने कहा, हमने टोंक विधानसभा क्षेत्र की 36 पंचायतों की 36 कौमों के लिए बिना पक्षपात, बिना भेदभाव के विकास कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा, चिकित्सा, सड़क क्षेत्र में विकास को प्राथमिकता देकर कार्य किया है। बच्चों को जब अच्छी शिक्षा मिलेगी, वे पढ़-लिखकर अच्छे पदों पर बैठेंगे, घर-परिवार के लोग स्वस्थ्य रहेंगे तो क्षेत्र का विकास स्वतः ही होगा, ऐसा मेरा मानना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला आरक्षण पर बोले पायलट
सचिन पायलट ने कहा, महिला आरक्षण बिल के नाम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाहवाही लूटने का काम कर रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी ने कांग्रेस शासन के समय महिला आरक्षण बिल को आगे बढ़ाने का काम किया। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल में संशोधन की क्या जरूरत है। बीजेपी महिला आरक्षण के नाम पर वोट बटोरने का काम कर रही है। इनकी मंशा महिलाओं को आरक्षण देने की नहीं है। महिला आरक्षण बिल पर अब ये बोल रहे हैं कि साल 2029 में जनगणना होगी, परिसीमन होगा, उसके बाद इसे लागू करेंगे। इससे बीजेपी की मंशा साफ नजर आ रही है। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में बीजेपी विपक्ष की भूमिका का निर्वहन करने में पूरी तरह से विफल रही है। साढ़े चार साल तक इनके नेताओं ने आपकी सुध नहीं ली और अब जन आक्रोश यात्रा, परिवर्तन यात्रा निकाल रहे हैं। पिछले नौ साल से केंद्र में बीजेपी की सरकार है। प्रदेश से दो बार 25 के 25 सांसद बीजेपी के चुनकर आपने दिल्ली भेजे। परंतु वो एक भी नई योजना प्रदेश को नहीं दिलवा सकें। ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करवाने में ये पूरी तरह से नाकाम रहे। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार केंद्र में थी तो कांग्रेस ने शिक्षा का अधिकार, मनरेगा, खाद्य सुरक्षा का अधिकार जैसे कल्याणकारी कानून बनाए और बीजेपी ने अपने शासन में किसान विरोधी तीन काले कानून बनाए। अग्निवीर योजना लागू कर रोजगार समाप्त किए, महंगाई और बेरोजगारी बढ़ाने का काम किया। पेट्रोल, डीजल, गैस, रोजमर्रा की खाद्य वस्तुओं के दामों में बेतहाशा वृद्धि हो गई है।

पूर्व डिप्टी सीएम पायलट ने कहा कि बीजेपी के पास जनता को बताने के लिए कोई काम नहीं है। वे अब आपको मंदिर, मस्जिद, धर्म, जाति के नाम पर बरगलाने की कोशिश करेंगे। परंतु आपको सजग रहना है, अपना आपसी भाई-चारा कायम रखना है और क्षेत्र में निरंतर हुए विकास कार्यों को देखते हुए कांग्रेस पार्टी को विजयी बनाना है। इस अवसर पर पायलट ने 13.16 करोड रुपये के 50 से अधिक विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया, जिनमें से प्रमुख कार्य निम्नानुसार हैं...

  • रिपयेर एवं रेस्टोरेशन ऑफ (1) सांखना एनिकट (छान से 4.20 कि.मी.), (2) सांखना एनिकट (छान से 4.80 कि.मी.), (3) खलीलीया एनिकट पराना, (4) बड़ा बंधा एनिकट, याकूबगंज, (5) अरनिया केदार एनिकट, (6) चिरोंज एनिकट, तह. टोंक, जिला टोंक। (स्वीकृत राशि 3.37 करोड़ रुपये)
  • मंडार से नटवाड़ा तक सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास। (लम्बाई 6.24 कि.मी., स्वीकृत राशि 2.50 करोड़ रुपये)
  • रिपयेर एंड रेस्टोरेशन ऑफ खलीलाबाद एनिकट, ग्राम पंचायत पराना, तहसील टोंक का लोकार्पण। (स्वीकृत राशि 94.94 लाख रुपये)
  • शिवाड़ सड़क से जुबानपुरा तक सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास। (लम्बाई 1.50 कि.मी., स्वीकृत राशि 63.76 लाख रुपये)
  • राउमावि देवली भांची में कम्प्यूटर कक्ष एवं पुस्तकालय निर्माण कार्य का शिलान्यास। (स्वीकृत राशि 31.17 लाख रुपये)
  • ग्राम पंचायत देवली भांची स्थित ग्राम देवली में मॉडल खेल मैदान विकास एवं अन्य कार्यो का लोकार्पण। (स्वीकृत राशि 29.12 लाख रुपये)
  • ग्राम पंचायत बरोनी स्थित मॉडल तालाब, बरोनी पर एन.एच. 52 सर्विस रोड से एनीकट की ओर वाकिंग ट्रेक निर्माण कार्य का लोकार्पण। (स्वीकृत राशि 23.28 लाख रुपये)
  • राउमावि देवली भांची में दो कक्षा कक्ष निर्माण कार्य का शिलान्यास। (स्वीकृत राशि 20 लाख रुपये)
  • राउमावि मण्डावर में दो कक्षा कक्ष निर्माण कार्य का शिलान्यास। (स्वीकृत राशि 20 लाख रुपये)
  • ग्राम पंचायत हथौना में खेल मैदान, हथौता के विकास कार्य का लोकार्पण। (स्वीकृत राशि 20 लाख रुपये)
  • ग्राम पंचायत मण्डावर स्थित ग्राम मण्डावर में मीठालाल कीर के मकान से श्मशान घाट की ओर इन्टरलोकिंग टाईल्स निर्माण कार्य का लोकार्पण। (स्वीकृत राशि 15.16 लाख रुपये)
  • ग्राम हथौना गोविन्दपुरा में नन्दा गुर्जर के मकान से रामफुल मीणा के मकान की ओर एवं बैरवा मोहल्ले की सी.सी. रोड निर्माण कार्य का शिलान्यास। (स्वीकृत राशि 15 लाख रुपये)
  • ग्राम पंचायत देवली भांची स्थित ग्राम देवली में भैरूजी के रास्ते से प्रकाश रैगर के मकान की ओर इन्टरलॉकिंग टाइल्स व नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण। (स्वीकृत राशि 15 लाख रुपये)
  • ग्राम पंचायत पराना स्थित ग्राम पराना में राउमावि से गौरव पथ की ओर इन्टरलोकिंग टाईल्स निर्माण कार्य का लोकार्पण। (स्वीकृत राशि 14.94 लाख रुपये)
  • ग्राम पंचायत हथौना के ग्राम हथौना में देवेन्द्र शर्मा के मकान से राजाराम गुर्जर के मकान से होकर श्मशान घाट की ओर इन्टरलॉकिंग टाईल्स कार्य का लोकार्पण। (स्वीकृत राशि 14.73 लाख रुपये)
  • ग्राम पंचायत पराना स्थित ग्राम पराना में मॉडल खेल मैदान विकास कार्य एवं अन्य कार्यों का लोकार्पण। (स्वीकृत राशि 14.15 लाख रुपये)
  • ग्राम पंचायत पराना स्थित राउमावि पराना से सीरस रोड की ओर आचौल्या मोहल्ला में इन्टरलॉकिंग टाईल्स निर्माण कार्य का लोकार्पण। (स्वीकृत राशि 13.75 लाख रुपये)
  • ग्राम पंचायत हथौना के ग्राम हथौना में हीरा गुर्जर के मकान से श्योजी पंचोली के बाडे की ओर से प्रेम बैरवा के खेत की ओर नाला निर्माण कार्य का लोकार्पण। (स्वीकृत राशि 11 लाख रुपये)
  • ग्राम पंचायत देवली भांची स्थित राउमावि देवली भांची में विज्ञान प्रयोगशाला निर्माण कार्य का लोकार्पण। (स्वीकृत राशि 10.84 लाख रुपये)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed