फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sachin Pilot congratulates rajasthan new congress president, got interesting reply

पायलट ने कांग्रेस के नए प्रदेशाध्यक्ष को दी बधाई, जवाब मिला- लौटकर सरकार का साथ दीजिए

Wed, 29 Jul 2020 09:47 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 29 Jul 2020 09:47 PM IST
विज्ञापन
Sachin Pilot congratulates rajasthan new congress president, got interesting reply
सचिन पायलट (फाइल फोटो) - फोटो : ट्विटर

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने राजस्थान कांग्रेस के नए प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को पदभार संभालने पर बधाई दी है। इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई है कि डोटासरा कार्यकर्ताओं का पूरा मान सम्मान रखेंगे। वहीं डोटासरा ने भी जवाब में उम्मीद जताई कि पायलट जयपुर आकर कांग्रेस सरकार के साथ खड़े होंगे।

विज्ञापन


कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष पायलट ने बुधवार को बधाई देते हुए ट्वीट किया और लिखा, ‘डोटासरा को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने पर बधाई। मुझे उम्मीद है कि आप बिना किसी दबाव या पक्षपात के उन कार्यकर्ताओं, जिनकी मेहनत से सरकार बनी है, उनका पूरा मान-सम्मान रखेंगे।’
विज्ञापन


इस पर डोटासरा ने पायलट का आभार जताते हुए ट्वीट किया, ‘मुझे भी उम्मीद है कि आप भाजपा और खट्टर सरकार की मेहमानवाजी छोड़कर उन सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं जिनकी मेहनत से सरकार बनी है, उनके मान-सम्मान को बरकरार रखने के लिए जयपुर आकर कांग्रेस सरकार के साथ खड़े होंगे।’
विज्ञापन
विज्ञापन




उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने अशोक गहलोत सरकार को गिराने के षड्यंत्र में शामिल होने के आरोप में पायलट को प्रदेशाध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत्री पद से हटा दिया था। उनकी जगह पर डोटासरा को नया प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed