मोदी के मंत्रीमंडल को लेकर कांग्रेस का कटाक्ष
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मंत्रिमण्डल में राजस्थान के सांसदों को उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिलने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने भाजपा आलाकमान पर कटाक्ष किया है।
राजस्थान में कांग्रेस की ऐतिहासिक हार की समीक्षा बैठक से ठीक एक दिन पहले शुक्रवार को जयपुर में उन्होंने कहा कि भाजपा आलाकमान ने यहां से जीते सांसदों को मंत्रिमंडल में शामिल करने के योग्य नहीं माना।
उन्होंने कहा कि यह भी हो सकता है कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने यहां के सांसदों की ठीक प्रकार से पैरवी नहीं कर पाई हों। पायलट ने संगठन में बदलाव करने के स्पष्ट संकेत दिए।
'25 सांसद जीते पर राज्य को पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं'
पायलट ने कहा कि राज्य से भारतीय जनता पार्टी से सभी 25 सीटे जीतने के बावजूद केन्द्र में बहुत कम प्रतिनिधित्व मिला है, जबकि अन्य राज्यों से कम सीटें जीतने के बाद भी अधिक मंत्री बनाए गए हैं।
पायलट ने वापसी की उम्मीदों के साथ कहा कि देश एवं प्रदेश में कांग्रेस की हार अवश्य हुई है, लेकिन हमने हिम्मत नहीं हारी है। उन्होंने कहा कि पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अभी नगरपालिका तथा पंचायत चुनावों में चुनौतियों का सामना करना होगा। इस कारण सुझावों एवं शिकायतों के आधार पर रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
उन्होंने कहा कि हम दिल्ली में भी कांग्रेस के हारे हुए प्रत्याशियों से मिल चुके हैं और यहां उम्मीदवारों के साथ ब्लॉक एवं जिला पदाधिकारियों से मिलकर हार के कारणों की तह तक जाने का प्रयास करेंगे।