{"_id":"6432c58d75ab9d966609606a","slug":"sachin-pilot-and-ashok-gehlot-controversy-congress-leader-jairam-ramesh-supported-rajasthan-cm-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: पायलट के विरोध के बीच जयराम रमेश ने दिया CM का साथ, कहा- गहलोत ने कई बड़ी योजनाएं लागू कींं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: पायलट के विरोध के बीच जयराम रमेश ने दिया CM का साथ, कहा- गहलोत ने कई बड़ी योजनाएं लागू कींं
Sun, 09 Apr 2023 09:40 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 09 Apr 2023 09:40 PM IST
सार
राजस्थान कांग्रेस में गरमाई राजनीति के बीच कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने अशोक गहलोत का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि गहलोत ने मुख्यमंत्री के रूप में राजस्थान में कई बड़ी योजनाओं को लागू किया है, जिससे लोग प्रभावित हैं।
विज्ञापन
सचिन पायलट, जयराम रमेश और अशोक गहलोत।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट एक बार फिर मुख्यमंत्री गहलोत के विरोध में उतर आए हैं। रविवार को पायलट ने गहलोत पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा- गहलोत वसुंधरा राजे सरकार में हुए घोटालों और भष्ट्राचार की जांच नहीं करा रहे हैं। इसके विरोध में पायलट ने एक दिन के धरने का भी ऐलान किया है।
विज्ञापन
इधर, राजस्थान कांग्रेस में गरमाई राजनीति के बीच कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने अशोक गहलोत का समर्थन किया है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि गहलोत ने मुख्यमंत्री के रूप में राजस्थान में कई बड़ी योजनाओं को लागू किया है। कई ऐसी नई पहल भी की गई हैं, जिनका लोगों को अच्छा लाभ मिला, जिससे लोग प्रभावित हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा पार्टी संगठन के समर्पण और दृढ़ संकल्प से सफलता से संभव हुई थी। साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनव में कांग्रेस इन ऐतिहासिक उपलब्धियों और संगठन के सामूहिक प्रयासों से लोगों से नए जनादेश की मांग करेगी।
विज्ञापन
सरकार के खिलाफ 11 अप्रैल को जयपुर में अनशन करूंगा
सचिन पायलट ने कहा- पिछली वसुंधरा सरकार के घोटालों और भ्रष्टाचार की जांच के लिए ज्योतिबा फुले जयंती के उपलक्ष्य में मैं 11 अप्रैल को अपनी ही कांग्रेस सरकार के खिलाफ जयपुर के शहीद स्मारक पर एक दिन का धरना और अनशन दूंगा। पायलट बोले-पिछली वसुंधरा सरकार के भ्रष्टाचार और घोटालों की जांच की मेरी मांग है। क्योंकि 6 महीने बाद प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने है। पायलट ने कहा ये एक दिन का अनशन रहेगा। मैंने प्रशासन को इसके लिए सूचित कर दिया है। मैंने सीएम को चिट्ठियां लिखीं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जनता में मैसेज देना ज़रूरी है कि कांग्रेस और बीजेपी में मिलीभगत नहीं है। पायलट बोले मैंने कांग्रेस आलाकमान को जो सुझाव दिए, राहुल गांधी को सुझाव दिए, उनमें ये एक यह भी था। पायलट सुबह 11 बजे से अनशन पर बैठेंगे।
गहलोत ने अब तक वसुंधरा सरकार के भ्रष्टाचार की जांच क्यों नहीं करवाई ?
पायलट ने पूछा-सीएम गहलोत की कांग्रेस सरकार ने अब तक पिछली वसुंधरा राजे की बीजेपी सरकार के घोटाले और भ्रष्टाचार की जांच क्यों नहीं करवाई? यह चिंता की बात है, जबकि मैं दो बार सीएम गहलोत को इसके लिए पत्र लिख चुका हूं। अब चुनाव में 6 महीने बाकी हैं, जनता हमसे यह सवाल पूछ रही है, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मन मे यह सवाल है, इसलिए जवाब देना जरूरी है।
मैंने कांग्रेस आलाकमान को भी यह सुझाव दिया, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई
पायलट ने कहा कि मैंने कांग्रेस आलाकमान को भी यह सुझाव दिया था, जिस पर अभी तक कोई कार्रवाई या इम्प्लीमेंटेशन नहीं हुआ है। मैंने कहा था राजस्थान में कांग्रेस की सरकार रिपीट करवानी है तो यह काम करना होगा। अब चुनाव में केवल 6-7 महीने का समय बचा है। फिर आचार संहिता लग जाएगी, तो जांच कब करवाएंगे?