{"_id":"5daabe7b8ebc3e014f25f5be","slug":"sachin-pilot-against-decision-two-corporations-two-mayors-in-jaipur-jodhpur-and-kota-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: जयपुर, जोधपुर और कोटा में अब दो निगम, दो मेयर, ऐसा करने वाला पहला राज्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: जयपुर, जोधपुर और कोटा में अब दो निगम, दो मेयर, ऐसा करने वाला पहला राज्य
Sat, 19 Oct 2019 01:17 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sat, 19 Oct 2019 01:17 PM IST
विज्ञापन
अशोक गहलोत-सचिन पायलट (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में गहलोत सरकार ने राजधानी जयपुर, जोधपुर और कोटा में दो-दो नगर निगम और दो-दो मेयर बनाने का फैसला किया है। प्रदेश के नगरीय विकास एवं हाउसिंग (यूडीएच) मंत्री शांति धारीवाल ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की।
विज्ञापन
मंत्री ने बताया कि राजधानी जयपुर, जोधपुर और कोटा में 10 लाख से ज्यादा आबादी होने के कारण अब तीनों शहरों में दो-दो नगर निगम और दो-दो मेयर होंगे।
दूसरी ओर, निकाय चुनाव में महापौर-सभापति सहित अन्य निकाय प्रमुखों के चयन के तरीके पर प्रदेश सरकार अपनों से ही घिरती जा रही है। एक दिन पहले दो कैबिनेट मंत्रियों ने इस बात का विरोध किया था और अब डिप्टी सीएम सचिन पायलट भी सरकार के इस निर्णय के विरोध में उतर आए हैं।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम ने कहा कि मेयर-सभापति चुनने के हाईब्रिड तरीके पर न ही विधायक दल बैठक में चर्चा हुई, ना ही सदन या कैबिनेट में। उन्होंने आगे कहा कि मंत्री महोदय यदि नगरपालिका एक्ट के तहत यह निर्णय लेना चाहते हैं तो यह न तो व्यावहारिक रूप से सही है, न ही राजनीतिक दृष्टिकोण से। इस निर्णय में बदलाव की जरूरत है। इसमें बैकडोर एंट्री होगी।
विज्ञापन
एक दिन पहले गुरुवार को ही खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रमेश मीना और परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने भी बिल विरोध किया था।