{"_id":"64cb8e466f1ffd83b60936f6","slug":"russian-citizen-thrashed-people-in-dholpur-machkund-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur: मचकुंड में रशियन नागरिक ने किया उपद्रव, लोगों से की मारपीट फिर बेहोश होकर गिरा, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur: मचकुंड में रशियन नागरिक ने किया उपद्रव, लोगों से की मारपीट फिर बेहोश होकर गिरा, अस्पताल में भर्ती
Thu, 03 Aug 2023 04:54 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 03 Aug 2023 04:54 PM IST
सार
मचकुंड रोड पर टेंपो से उतरते ही रशियन नागरिक रोमन ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया। वह सवारियों से हाथापाई करने लग गया। दिल्ली से धौलपुर में मचकुंड घूमने आया था युवक।
विज्ञापन
रसियन युवक को अस्पताल लेकर पहुंची पुलिस।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धौलपुर में गुरुवार को मचकुंड रोड पर टेंपो से उतर रहे 45 वर्षीय रूस के व्यक्ति ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया। हालांकि कोई भी व्यक्ति जख्मी नहीं हुआ है। उत्पाद के दौरान ही रशियन नशे की हालत में अचेत होकर गिर गया। सड़क पर उसे बेहोशी की हालत में गिरते देखकर लोगों के होश उड़ गए। मामले की सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी गई। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक रूस निवासी 45 वर्षीय रोमन बुधवार को फ्लाइट से दिल्ली उतरा था। दिल्ली से गुरुवार सुबह धौलपुर मचकुंड देखने के लिए रवाना हुआ था। धौलपुर रेलवे स्टेशन पर उतर कर टेंपो में बैठ गया और मचकुंड के लिए रवाना हो गया। मचकुंड रोड पर टेंपो से उतरते ही रशियन नागरिक रोमन ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया। वह सवारियों से हाथापाई करने लग गया। इसके बाद अचानक बेहोश होकर सड़क पर गिर गया। बेहोशी की हालत में सड़क पर गिरता देखकर लोगों ने उसकी हालत देखकर तुरंत कोतवाली थाना पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
नशे के कारण मानसिक और शारीरिक संतुलन बिगड़ा
मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने रोमन को जिला अस्पताल के मेल मेडिकल वार्ड में भर्ती कराया है। वरिष्ठ फिजीशियन राजेश यादव ने बताया रोमन ने किसी नशीले पदार्थ का सेवन किया है। अधिक नशा करने की वजह से मानसिक स्थिति बिगड़ने पर वह अचेत होकर गिर गया। उन्होंने बताया जिला अस्पताल में भर्ती करा कर मेडिकल शुरू करा दिया है। स्वास्थ संबंधी चेकअप भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन
उधर, घटना को लेकर कोतवाली थाना प्रभारी अनिल कुमार जसोरिया ने बताया नशे की हालत में रशियन व्यक्ति ने मानसिक संतुलन खोने पर उत्पात मचाया था। बेहोशी की अवस्था में उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया पुलिस मामले की जांच कर रही है।