{"_id":"634c3f29e34f900899740e2b","slug":"rural-olympics-gehlot-government-will-give-tablet-to-93-thousand-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: 93 हजार विद्यार्थियों को इंटरनेट के साथ मिलेगा टैबलेट, ग्रामीण ओलिंपिक खेलों में गहलोत ने की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: 93 हजार विद्यार्थियों को इंटरनेट के साथ मिलेगा टैबलेट, ग्रामीण ओलिंपिक खेलों में गहलोत ने की घोषणा
Sun, 16 Oct 2022 10:58 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 16 Oct 2022 10:58 PM IST
सार
शोक गहलोत ने कहा कि पिछले कार्यकाल में प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने प्रतिभावान विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरित किए थे। जिससे विद्यार्थियों को आईटी की शिक्षा मिल सकी, लेकिन पिछली सरकार ने इस योजना को बंद कर दिया था। युवाओं के हित को देखते हुए हम इस योजना को दोबारा शुरू कर रहे हैं।
विज्ञापन
सीएम अशोक गहलोत ने ग्रामीण ओलिंपिक के तीन दिवसीय फाइनल मुकाबले की शुरुआत की।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को ग्रामीण ओलिंपिक खेलों के प्रदेश स्तरीय मुकाबलों की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 93 हजार प्रतिभाशाली विद्यार्थियों तीस साल के फ्री इंटरनेट के साथ स्मार्ट टैबलेट दिया जाएगा। सीएम की इस घोषणा का लाभ 8वीं, 10वीं और 12वीं के बच्चों को मिलेगा।
विज्ञापन
सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि बोर्ड परीक्षा वाली 8वीं, 10वीं और 12वीं कक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का मेरिट के आधार चयन किया जाएगा। हर क्लास से पहले 9,300 बच्चों को स्मार्ट टैबलेट तीन साल साल की निशुल्क इंटरनेट सुविधा के साथ दिए जाएंगे।
विज्ञापन
पिछले कार्यकाल में प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने प्रतिभावान विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरित किए थे। जिससे विद्यार्थियों को आईटी की शिक्षा मिल सकी, लेकिन पिछली सरकार ने इस योजना को बंद कर दिया था। युवाओं के हित को देखते हुए हम इस योजना को दोबारा शुरू कर रहे हैं। कोरोना महामारी के कारण बीते साल में स्मार्ट टैबलेट का वितरण नहीं हो सका था। इस साल 93,000 बच्चों को टैबलेट वितरित किए जाएंगे। इससे विद्यार्थी को पढ़ाई करने में लाभ मिलेगा। शिक्षा से संबंधित उपयोगी जानकारियां बच्चे घर बैठे प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार विद्यार्थियों को आईटी से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है, ताकि आधुनिक दौर में हमारे युवा किसी से पीछे ना रहे।
विज्ञापन
इससे पहले सीएम अशोक गहलोत ने ग्रामीण ओलिंपिक के तीन दिवसीय फाइनल मुकाबले की शुरुआत की। इस दौरान जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में प्रदेश के 33 जिलों की 330 टीमों के 3696 खिलाड़ी मौजूद रहे। फाइनल मुकाबलों के बाद विजेता टीमों का एलान होगा। विजेता टीमों को 7 लाख 20 हजार रुपये के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके बाद 26 जनवरी से शहरी ओलिंपिक का भी आयोजन किया जाएगा।