{"_id":"62d959acfc0c4571b76651ed","slug":"ruckus-of-mental-patient-in-jawaharlal-nehru-hospital-ajmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: अस्पताल के महिला वार्ड में मानसिक रोगी का हंगामा, कैंची उठाकर नर्स को दी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: अस्पताल के महिला वार्ड में मानसिक रोगी का हंगामा, कैंची उठाकर नर्स को दी जान से मारने की धमकी
Thu, 21 Jul 2022 07:20 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 21 Jul 2022 07:20 PM IST
सार
मानसिक रूप से बीमार होने के कारण पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया। पुलिस ने उसके परिजनों को हिदायत दी है कि उसे अकेला न छोड़ा जाए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के अजमेर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय के फीमेल सर्जिकल एबी वार्ड में मानसिक रोगी ने जमकर हंगामा किया। वह वार्ड के नर्सिंग ड्यूटी कक्ष में घुस गया और महिला नर्स को कैंची दिखाकर जान से मारने की धमकी देने लगा। अस्पताल के होमगार्ड जवानों के पहुंचने से पहले उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया। काफी देर बाद होमगार्ड जवानों ने उसे पकड़ा और कोतवाली थाना पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार आरोपी युवक जयसिंह (32) पुत्र रामेश्वर ग्राम लीड़ी मांगलियावास अजमेर का रहने वाला है। मानसिक रूप से बीमार होने के कारण उसे अस्पताल के मेल मेडिकल वार्ड में भर्ती किया गया था। परिजनों का कहना है कि लोन के रुपये नहीं मिलने के कारण वह मानसिक अवसाद में आ गया था। अस्पताल के मानसिक रोग विभाग में उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि गुरुवार को वह जयसिंह की एमआरआई रिपोर्ट लेने चले गए थे। इस दौरान वह अपने वार्ड से निकलकर पहली मंजिल पर बने फीमेल सर्जिकल एबी वार्ड में पहुंच गया। वार्ड में तैनात नर्स सुमन नेतड मरीजों से दवा के बारे में जानकारी ले रहीं थीं।
विज्ञापन
जयसिंह ने वहां रखी कैंची को उठा लिया और मेज की दराजें खोलने लगा। नर्स सुमन ने उससे पूछा कि क्या ढूंढ रहे हो? जवाब में उसने कहा कि वह गन ढूंढ रहा है। नर्स ने दरवाजा बंद कर उसे वहां से जाने के लिए कहा तो वह नाराज हो गया। उसने नर्स को कैंची दिखाते हुए कहा, चुपचाप खड़ी रहो नहीं तो जान से मार दूंगा। इसी दौरान उसने गेट बंद कर दिया, तब तक नर्स दूसरे दरवाजे से बाहर निकल गई और उसे अंदर बंद कर दिया।
इसके बाद जयसिंह ने भी कक्ष के दोनों गेट अंदर से बंद कर लिए और वहां रखे सामानों का इधर-उधर फेंक दिया। नर्स की सूचना पर होमगार्ड जवान मौके पर पहुंचे। उन्होंने गेट तोड़कर बड़ी मुश्किल से उसे बाहर निकाला। इसके बाद अस्पताल परिसर में स्थित पुलिस चौकी पर ले गए। बाद में उसे कोतवाली थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। हालांकि, मानसिक रूप से बीमार होने के कारण पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया। पुलिस ने उसके परिजनों को हिदायत दी है कि उसे अकेला न छोड़ा जाए।