{"_id":"64cf99ba53308f967f069156","slug":"rpsc-teachers-forum-launched-signature-campaign-in-dausa-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa: NPS के 41 हजार करोड़ केंद्र सरकार से लौटाने की मांग, आरपीएससी शिक्षक फोरम ने चलाया हस्ताक्षर अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa: NPS के 41 हजार करोड़ केंद्र सरकार से लौटाने की मांग, आरपीएससी शिक्षक फोरम ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
Sun, 06 Aug 2023 06:32 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 06 Aug 2023 06:32 PM IST
सार
केंद्र सरकार की ओर से एनपीएस की जमा राशि नहीं लौटने को लेकर राज्य कर्मचारियों में रोष है। आज फोरम मुख्यालय पर राशि के लिए हस्ताक्षर अभियान में फोरम पदाधिकारियों और शिक्षकों ने हस्ताक्षर कर अपना विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन
हस्ताक्षर करते सदस्य।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दौसा में आरपीएससी शिक्षक फोरम ने राज्य के कर्मचारियों के एनपीएस के 41 हजार करोड़ रुपये केंद्र सरकार से लौटाने की मांग को लेकर आज हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
आरपीएससी शिक्षक फोरम दौसा, राजस्थान के कर्मचारियों ने प्रदेश के राज्य कर्मचारियों के 41 हजार करोड़ रुपये वापस प्राप्त करने और पूरे देश में पुरानी पेंशन योजना लागू करने, पीएफआरडीए को निरस्त करने की मांग को लेकर आज फोरम संयोजक कैलाश शर्मा और जिला मंत्री घनश्याम चौबदार के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान का शुरुआत की। RPSC फोरम मुख्यालय से हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया।
विज्ञापन
आरपीएससी शिक्षक फोरम के जिला संयोजक कैलाश शर्मा और जिला मंत्री घनश्याम चौबदार ने बताया कि प्रदेश में पुरानी पेंशन पूर्ण रूप से बहाल होने के एक वर्ष बाद भी केंद्र सरकार द्वारा राज्य के कर्मचारियों के 41हजार करोड़ रुपये वापस नहीं लौटाया जाना संविधान के खंड 11वीं अनुसूची सात की अवमानना है। संविधान के अनुसार पेंशन राज्य सूची का विषय है। आरपीएससी शिक्षक फोरम के जिला प्रवक्ता अभय सक्सेना ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से एनपीएस की जमा राशि नहीं लौटने को लेकर राज्य कर्मचारियों में रोष है।
विज्ञापन
आज फोरम मुख्यालय पर राशि के लिए हस्ताक्षर अभियान में फोरम पदाधिकारियों और शिक्षकों ने हस्ताक्षर कर अपना विरोध दर्ज कराया। इस अवसर पर कालूराम मालपुरिया, शिव शंकर गांधी, शंभू दयाल किराड़, जितेंद्र सैनी, राजेश भारती ,प्रबोधक प्रतिनिधि वसीम अहमद, सीताराम शर्मा, सुरेश सैनी सहित शिक्षक उपस्थित रहे।