फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   RPS Rajeev Rahad accused of raping on Promising Marriage Jaipur DSP Officer Rape Case

Rajasthan: DSP ने महिला से दुष्कर्म किया या बना हनीट्रैप का शिकार, पीड़िता बोली- घर आकर किया रेप, गहने हड़पे

Fri, 13 Jan 2023 08:27 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 13 Jan 2023 08:27 PM IST
सार

पीड़ित महिला का आरोप है कि डीएसपी ने नौकरी लगवाने और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं, नौकरी लगवाने के लिए 40 तोला सोने के गहने भी ले लिए। वहीं, आरोपी अधिकारी ने महिला पर हनीट्रैप में फंसाकर 44 लाख रुपये लेने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
RPS Rajeev Rahad accused of raping on Promising Marriage Jaipur DSP Officer Rape Case
आरोपी डीएसपी राजीव राहड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक महिला ने पुलिस उपाधीक्षक (DSP) के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया। महिला का आरोप है कि डीएसपी ने नौकरी लगवाने और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं, नौकरी लगवाने के लिए 40 तोला सोने के गहने भी ले लिए। महिला ने जिस डीएसपी पर ये आरोप लगाया है वो वर्तमान में पुलिस मुख्यालय में पोस्टेड हैं। उधर, आरपीएस राजीव राहड ने महिला पर हनीट्रैप में फंसाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि महिला ने ब्लैकमेल कर उनसे 44 लाख रुपये लिए हैं। अब पुलिस इस केस की जांच कर रही है।    

विज्ञापन


फेसबुक के जरिए दोनों की हुई दोस्ती
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार गुरुवार रात को 26 साल की विवाहिता ने आरपीएस राजीव राहड के खिलाफ जयपुर के विद्याधर नगर थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। अपनी शिकायत में पीड़िता ने पुलिस को बताया कि साल 2021 में फेसबुक के जरिए राजीव राहड से उसकी दोस्ती हुई थी। शुरुआत में दोनों की फेसबुक पर चेटिंग हुई फिर उन्होंने एक दूसरे के नंबर ले लिए। जिसके बाद दोनों फोन पर बातचीत करने लगे।

विज्ञापन

पीड़िता से कहा पत्नी से होने वाला है तलाक
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि फोन पर बातचीत के दौरान आरोपी राजीव राहड ने उसे बताया कि उसका पत्नी से तलाक होने वाला है। वह उससे मिलने की भी बात कहता था। एक दिन पीड़ित महिला ने उसे मिलने बुला लिया। इस दौरान आरोपी अधिकारी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसने पत्नी से तलाक होने पर शादी करने की बात कही। शादी का झांसा देकर आरोपी अधिकारी महिला के साथ जबरन संबंध बनाता रहा।

शादी का वादा कर किया दुष्कर्म
महिला का आरोप है कि इसी बीच एक अस्पताल में नौकरी लगवाने की बात कहकर उसने उससे 40 तोले सोने के गहने भी ले लिए, जिन्हें बाद में वापस नहीं किया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह एक बार गर्भवती भी हो गई थी। जिसके बाद शादी करने की बात करने पर वह उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। इससे तंग आकर वह पुलिस के पास पहुंची और आरपीएस राजीव राहड के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया।   

आरोपी आरपीएस ने महिला पर लगाया हनीट्रैप में फंसाने का आरोप     
इधर, 11 जनवरी को आरपीएस राजीव राहड ने महिला सहित चार लोगों के खिलाफ सीकर में हनीट्रैप में फंसाने का केस दर्ज करवाया था। अपनी शिकायत में उन्होंने पुलिस को बताया कि अक्टूबर 2020 में एक महिला ने फेसबुक पर उनसे संपर्क किया था। बाद में मोबाइल नंबर लेकर वह उसे कॉल करने लगी। इस दौरान महिला ने उससे पति द्वारा प्रताड़ित करने सहित अन्य बातें बताईं। बाद में वह मिलने आने का भी दबाव बनाने लगी। मिलने नहीं आने पर आत्महतया की धमकी देने लगी और मिलने जाने के लिए मजबूर किया। 

विज्ञापन

महिला को दिए 44 लाख रुपये
आरपीएस राजीव ने कहा कि दिसंबर 2021 में महिला ने उसे बताया कि वह गर्भवती है। इसे लेकर वह उसे ब्लैकमेल करने लगी। परिवार वालों को बताने की धमकी भी देने लगी। मई 2022 में महिला ने उसे बीमारी का बहना बनाकर घर बुलाया। इस दौरान चाय में नशीली दवा मिलाकर उसी पिला दी। जिससे वह बेहोश हो गया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। जिसे वायरल करने की धमकी देकर वह उससे रुपये की मांग करने लगी। आरपीएम अधिकारी ने दावा किया है कि 19 सितंबर 2022 को वह महिला के घर गया और उसे 44 लाख रुपये देकर आया, लेकिन इसके बाद भी महिला ने उसे ब्लैकमेल करना बंद नहीं किया। जिससे तंग आकर वह पुलिस के पास पहुंचा और केस दर्ज कराया। 
 
डीएसपी के पद पर किया गया था पदोन्नत
बतादें कि आरोपी आरपीएस राजीव राह सीकर का रहने वाला है। वह वर्तमान में जयपुर पुलिस मुख्यालय में तैनात है। दिसंबर 2022 में राजीव को सीआई से डीएसपी के पद पर पदोन्नत किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed