फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   rps officer female constable indulge in sexual activities in swimming pool included child 6 officers suspended seeking termination

शर्मनाक: अश्लील वीडियो दबाने के लिए 50 लाख में हुई थी डील, छह साल के बच्चे से भी घिनौनी हरकत, बर्खास्तगी की उठी मांग

Sat, 11 Sep 2021 11:25 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Sat, 11 Sep 2021 11:25 AM IST
सार

फिलहाल पुलिस महकमा ने विभाग से जुड़ा मामला सामने आने के बाद आरपीएस और महिला कांस्टेबल समेत कुल 6 पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। वीडियो वायरल होने के बाद दोनों निलंबित आरोपियों को बर्खास्त करने की मांग उठने लगी है। वहीं, डीजीपी ने साफ कर दिया है कि दोषियों पर कोई नरमी नहीं बरती जाएगी। 

विज्ञापन
rps officer female constable indulge in sexual activities in swimming pool included child 6 officers suspended seeking termination
स्वीमिंग पूल में अश्लीलता करते हुए पकड़ा गया डीएसपी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान  के डीएसपी हीरालाल सैनी और महिला कांस्टेबल का अश्लील वीडियो ने देशभर में हड़कंप मचा रखा है। डीएसपी और महिला कांस्टेबल के दो वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। सबसे हैरानी की बात है कि इसमें कांस्टेबल के 6 साल के बेटे से भी अश्लीलता की जा रही है। बच्चे से अश्लीलता करने पर एसओजी ने निलंबित आरपीएस हीरालाल सैनी को पोक्सो एक्ट के तहत उदयपुर से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


इस मामले में तीन दिन के भीतर आरपीएस और महिला कांस्टेबल समेत कुल 6 पुलिस अधिकारियों को निलंबित किया जा चुका है। इनमें झोटवाड़ा एसीपी हरिशंकर शर्मा, कुचामन सीओ मोटाराम बेनीवाल, कालवाड़ थाना प्रभारी गुरुदत्त सैनी और चितावा थाना प्रभारी ओमप्रकाश मीणा भी शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इन चारों के खिलाफ कोई कोई सबूत मिलते हैं तो इन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। अब आरपीएस और महिला कांस्टेबल को बर्खास्त करने की मांग उठने लगी है। लोग इस घिनौने वीडियो के आरोपियों को तुरंत बर्खास्त करने की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि इससे समाज और देश शर्मसार हो रहा है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


महिला कांस्टेबल के पति की शिकायत पर नहीं हुई कार्रवाई
इधर, निलंबित पुलिस अधिकारी और कांस्टेबल के खिलाफ पुलिस ने पड़ताल तेज कर दी है। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी हीरालाल सैनी ने मामला दबाने के लिए एक आरपीएस अधिकारी के साथ 50 लाख रुपये में सौदा भी किया था।  चितावा थाने में महिला कांस्टेबल के पति ने रिपोर्ट लिखवाई थी, लेकिन इस शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की गई, क्योंकि चितावा थाना प्रभारी और आरपीएस के बीच 50 लाख रुपये की डील हो चुकी थी, लेकिन तय समय पर पैसे नहीं पहुंचने पर आरपीएस और हीरालाल में विवाद हो गया। 

ये भी पढ़ें: राजस्थान: निलंबित डीएसपी का महिला कॉन्स्टेबल संग एक और अश्लील वीडियो वायरल, उदयपुर से गिरफ्तार

महिला कांस्टेबल ने युवकों ने मांगे 10 लाख रुपये
महिला कांस्टेबल ने 13 जुलाई को वॉट्सअप स्टेट्स पर स्वीमिंग पूल की तस्वीरें और वीडियो अपलोड किए थे। कांस्टेबल ने 26 जुलाई  को कालवाड़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके मोबाइल पर दो युवकों ने उसके पुरुष मित्र के साथ के वीडियो का स्क्रीन शॉर्ट भेजा है और वायरल करने की धमकी देकर 10 लाख रुपये की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed