{"_id":"651ec44de7da8bdbba0f597d","slug":"rohit-meena-murder-case-no-action-taken-against-killers-even-after-21-days-2023-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहित मीणा हत्याकांड: 21 दिन बाद भी हत्यारों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई, कांग्रेस नेता के नेतृत्व में धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहित मीणा हत्याकांड: 21 दिन बाद भी हत्यारों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई, कांग्रेस नेता के नेतृत्व में धरना
Thu, 05 Oct 2023 07:42 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 05 Oct 2023 07:42 PM IST
सार
Rohit Meena Murder Case: दौसा जिले के रोहित मीणा हत्याकांड मामले में 21 दिन बीत जाने के बाद भी हत्यारों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में गुरुवार को कांग्रेस नेता राधेश्याम नांगल के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन हुआ।
विज्ञापन
हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दौसा के रोहित मीणा हत्याकांड को लेकर कांग्रेस नेता राधेश्याम नांगल के नेतृत्व में दौसा जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की गई।
विज्ञापन
बता दें कि रोहित मीणा की हत्या 14 सितंबर को केमरी के इब्राहिमपुर गांव नादौती में हुई थी, जिसमें अभी तक कोई कार्रवाई नहीं होने से नाराज लोगों ने कांग्रेस नेता राधेश्याम की अगुवाई में पैदल मार्च करते हुए कलेक्टर तक पहुंचकर रोष जताया और धरना दिया। लगभग 15 दिन पहले राधेश्याम नांगल और उनके समर्थकों ने जिला कलेक्टर दौसा और पुलिस अधीक्षक दौसा को ज्ञापन दिया था। इस पर नांगल ने बताया कि हमें आश्वासन दिया गया था कि जल्द ही कार्रवाई होगी और रोहित मीना के हत्यारों को गिरफ्तार किया जाएगा। लेकिन आज तक इसमें कोई कार्रवाई नहीं हुई है तो इससे रोहित मीणा के परिजनों को यह लग रहा है कि इसमें राजनीतिक हस्तक्षेप है और पुलिस प्रशासन संपूर्ण रूप से शामिल है।
विज्ञापन
रोहित मीना हत्याकांड पर राधेश्याम नंगल ने आरोप लगाते हुए कहा, कोई भी अधिकारी स्पष्ट बोलने को तैयार नहीं है। राधेश्याम ने कहा, जब हमारे जिले के अंदर ही हमारी बात नहीं सुनी जा रही तो पुलिस और प्रशासन के अधिकारी फिर किसकी सुनेंगे। राधेश्याम ने यह भी कहा कि यह स्पष्ट हो रहा है कि शासन और प्रशासन के लोग सब इस हत्याकांड में शामिल हैं और वोट बैंक की राजनीति के कारण इस हत्याकांड का खुलासा नहीं हो रहा है। कांग्रेस नेता राधेश्याम नांगल ने प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं होती है, तो हम आगे लड़ाई लड़ेंगे और रोहित मीणा को न्याय दिलाकर रहेंगे।
विज्ञापन
इस दौरान धरना प्रदर्शन में शामिल मृतक के परिजन कल्याण सहाय मीना, विनोद मीना, राकेश सैनी, रामजीलाल मीणा बैजवाडी, रामधन सैनी, नाथूलाल सैनी, सरपंच दौलतराम मीणा, अनीता बेफलावत, राजेंद्र खुरी, रामकिशन मीना, संतोष खेड़ा, राकेश टिटौली, मोहित रिंग्या महेंद्र, मीनापवन सैनी, विकास मीना, राकेश खन्ना और रिंकू डागोलाई सहित कई लोग मौजूद रहे।