फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Robbery in Bank of Baroda of Karauli 9 lakh 65 thousand rupees looted by pointing a pistol at the bank manager

Rajasthan: करौली में बैंक में दिनदहाड़े लूट, प्रबंधक पर पिस्तौल तानकर लूटे 9 लाख 65 हजार रुपये

Wed, 13 Jul 2022 07:43 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: रोमा रागिनी Updated Wed, 13 Jul 2022 07:43 AM IST
सार

करौली में तीन अज्ञात बदमाशों ने बैंक में फायरिंग कर लाखों रुपये लूट लिए। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों को पकड़ने में जुट गई है।

विज्ञापन
Robbery in Bank of Baroda of Karauli 9 lakh 65 thousand rupees looted by pointing a pistol at the bank manager
करौली में बैंक में डकैती - फोटो : Social Media

विस्तार

करौली जिले के नादौती इलाके के कैमला गांव स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में मंगलवार को बदमाशों ने लाखों रुपये लूट लिए। बैंक शाखा से 9 लाख 65 हजार रुपये लूटे गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कैमला गांव में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में मंगलवार दोपहर बाद दिनदहाड़े तीन अज्ञात बदमाश बैंक परिसर में घुस गए। उन्होंने पिस्तौल से फायरिंग कर दी और बैंक कर्मचारियों को बंधक बना लिया। इसके बाद बैंक प्रबंधक पर पिस्तौल तानकर बैंक शाखा से 9 लाख 65 हजार रुपये की राशि लूटकर फरार हो गए।

विज्ञापन


सूचना पर पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस और टोडाभीम सीओ फूलचंद मीणा मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। अज्ञात बदमाशों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच में जुट गई है। सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच पड़ताल में तीन बदमाशों ने बैंक में डकैती डाली है। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed