{"_id":"6411a83cb9d14252bb052913","slug":"roadways-bus-hits-woman-dies-in-udaipur-road-accident-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: बेटी के साथ मंदिर जा रही महिला को रोडवेज बस ने मारी टक्कर, 50 फीट तक घसीटा, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: बेटी के साथ मंदिर जा रही महिला को रोडवेज बस ने मारी टक्कर, 50 फीट तक घसीटा, मौके पर मौत
Wed, 15 Mar 2023 06:28 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 15 Mar 2023 06:28 PM IST
सार
राजस्थान के उदयपुर जिले में रोडवेज बस ने एक महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। इससे कुछ दिन पहले भी एक रोडवेज बस ने तीन महिलाओं को अपनी चपेट में लिया था। लगातार हो रहे हादसे से लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन
हादसे के बाद लोगों ने किया प्रदर्शन।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के उदयपुर जिले में एक रोडवेज बस ने महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला बुधवार सुबह शीतला माता की पूजा के लिए मंदिर जा रही थी, इसी दौरान साइफन चौराहे के पास तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उसे चपेट में ले लिया। घटना की जानकारी लगने पर बड़ी संख्या में लोग एमबी अस्पताल की मोर्चरी के बाहर जमा हो गए और प्रदर्शन करने लगे। लोगों ने मांग करते हुए कहा कि बस चालक को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और मृतका के परिवार को मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार साइफान चौराहा निवासी कुसुम जोशी बुधवार सुबह अपनी बेटी के साथ शीतला पूजन करने मंदिर जा रही थी। इस दौरान साइफन चौराहे के पास तेज रफ्तार से आ रही रोडवेज बस ने कुसुम को चपेट में ले लिया। हादसे के बाद चालक करीब 50-60 फीट तक महिला को रोड पर घसीटते हुए ले गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
उधर, चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद बडी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए और अंबामाता थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया और मृतका के परिजनों को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद बडी संख्या में जोशी समाज के लोग एमबी अस्पताल की मोर्चरी के बाहर जमा हो गए। जहां उन्होंने प्रदर्शन कर रोडवेज बस चलाक को गिरफ्तार करने और मृतका के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की।
हादसे की सूचना मिलने पर राजस्थान परिवहन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाइश कर शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी मांग पर अडे़ रहे। जिसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों को मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया, तब उन्होंने अपना प्रदर्शन खत्म किया। पुलिस ने पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।