{"_id":"666272905b1618c8480d85b8","slug":"road-accident-speeding-car-collides-with-divider-on-delhi-mumbai-expressway-two-people-killed-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर हुआ भीषण हादसा, डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर हुआ भीषण हादसा, डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, दो लोगों की मौत
Fri, 07 Jun 2024 08:08 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 07 Jun 2024 08:08 AM IST
सार
बूंदी में लाखेरी के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने पर कार में सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। निर्माणाधीन एक्सप्रेस वे पर वाहनों को रोकने के लिए लगाए गए बैरिकेड्स से टकराने के कारण यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
हादसे में चकनाचूर कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बूंदी में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर लाखेरी के समीप हुए हादसे में कार से मेरठ जा रहे दो युवकों की कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। लाखेरी थानाधिकारी ने बताया कि दोनों युवक धीरेंद्र और बिट्टू जादौन किसी काम से कोटा से मेरठ जा रहे थे। जहां लाखेरी के बालापुरा के पास कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। दोनों के शवों को लाखेरी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
लाखेरी थाने के प्रभारी सुभाष शर्मा ने बताया कि कोटा निवासी कार सवार 46 वर्षीय धीरेंद्र कुमार सक्सेना और 28 वर्षीय नरेंद्र कुमार जादौन कोटा के मेरठ के लिए निकले थे। सड़क पर रोक के बावजूद निर्माणाधीन एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार से जा रही कार कुछ किलोमीटर दूर चलने के बाद ही बालापुरा के पास हादसे के शिकार हो गई। एनएचएआई द्वारा हाइवे पर वाहनों को रोकने के लिए बैरिकेड्स लगाए गए थे, जिससे टकराने के बाद कार में सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय वाहनों की आवाजाही नहीं थी, इसके चलते दुर्घटना के संबंध में जानकारी देरी से मिल पाई। एक्सप्रेस वे निर्माण में लगी कंपनी के पेट्रोलिंग वाहन ने पुलिस को हादसे की सूचना दी और लाखेरी पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन