फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Road Accident Pickup and car collision in Nohar Hanumangarh four people died in accident

Road Accident In Hanumangarh: नोहर में पिकअप और कार की टक्कर, चार लोगों की मौत, सभी मृतक हरियाणा के निवासी

Sun, 20 Aug 2023 12:31 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़ Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 20 Aug 2023 12:31 PM IST
सार

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में कार और पिकअप में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में घूमने निकले पांच दोस्तों में से चार की मौत हो गई। सभी हरियाणा के हिसार जिले के रहने वाले थे। हादसा शनिवार रात 11 बजे गोगामेड़ी थाना क्षेत्र के गांव परलीका के पास हुआ।

विज्ञापन
Road Accident Pickup and car collision in Nohar Hanumangarh four people died in accident
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हनुमानगढ़ के नोहर में कार और पिकअप में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में घूमने निकले पांच दोस्तों में से चार की मौत हो गई। सभी हरियाणा के हिसार के रहने वाले थे। हादसा शनिवार रात 11 बजे गोगामेड़ी थाना क्षेत्र के गांव परलीका के पास हुआ। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कार सवार पांच दोस्त हरियाणा के हिसार से लोक देवता गोगाजी को धोक लगाने गोगामेड़ी आए थे। धोक लगाने के बाद घूमने के लिए निकले थे। इस दौरान नोहर-भादरा मार्ग पर नोहर की तरफ आते समय उनकी ऑल्टो कार और पिकअप में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन


हादसे में कार सवार अनिल (30) पुत्र केवलराम, सुरेंद्र (32) पुत्र सुरजीत, कृष्ण (21) पुत्र महेंद्र और राजेश (24) पुत्र लालचंद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, सचिन (26) पुत्र कृष्ण घायल हो गया। गोगामेड़ी थानाधिकारी राधेश्याम थालोड ने बताया कि कार सवार सभी लोगों को नोहर राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। जहां अनिल (30), सुरेन्द्र (32), कृष्ण (21) और राजेश (24) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शवों को मोर्चरी में रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। जानकारी के अनुसार, अनिल के अलावा तीनों मृतक अविवाहित थे। अनिल फोटोग्राफी का कार्य करता था। सुरेंद्र प्राइवेट जॉब करता था। पांचों दोस्तों ने एक साथ पढ़ाई की थी। फिलहाल, गोगामेड़ी थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed