फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Road accident in Nagaur Bolero driver suffered heart attack uncontrolled vehicle entered procession and crushe

Rajasthan: नागौर में बोलेरो चला रहे चालक को आया हार्ट अटैक, शोभायात्रा में घुसी बेकाबू गाड़ी, कई को कुचला

Thu, 22 Feb 2024 02:27 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 22 Feb 2024 02:27 PM IST
सार

नागौर में बोलेरो चला रहे चालक को हार्ट अटैक आ गए। बेकाबू गाड़ी आगे चल रही एक शोभायात्रा में घुस गई और उसने सात-आठ लोगों को कुचल दिया। हादसे में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Road accident in Nagaur Bolero driver suffered heart attack uncontrolled vehicle entered procession and crushe
बोलेरो गाड़ी ने कई लोगों को कुचला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के नागौर जिले में बोलेरो चला रहे चालक को हार्ट अटैक आ गए। इससे बेकाबू गाड़ी आगे चल रही विश्वकर्मा भगवान की शोभायात्रा में घुस गई। बेकाबू बोलेरों ने सात-आठ लोगों को कुचल दिया। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, बोलेरो चला रहे चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हादसा गुरुवार सुबह करीब 11 बजे डेगाना कस्बे के मुख्य बाजार में हुआ। यहां जांगिड़ समाज की ओर से विश्वकर्मा भगवान की शोभायात्रा निकाली जा रही थी। करवा गली के पास शोभा यात्रा में शामिल लोग चल रहे थे और उनके पीछे धीरे-धीरे एक बोलेरो चल रही थी। इस दौरान बोलेरो चला रहे ड्राइवर ईसान खान (60) को हार्ट अटैक गया। जिससे वह बोलेरो पर नियंत्रण खो बैठा और बेकाबू बोलेरो शोभा यात्रा में चल रहे लोगों को कुचलते हुए सड़क किनारे लगे ठेलों से टकरा गई।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि हादसे में चाल लोगों को ज्याद चोटें आईं हैं। जिनमें से दो को अजमेर और दो को नागौर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं, बोलेरो चालक की हार्ट अटैक के कारण इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हादसे में हरिराम (78) निवासी अलतवा और देवकरण (65) निवासी पुंदलोता गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अजमेर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




हादसे के बाद मची अफरा-तफरी
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार बोलेरो धीरे-धीरे शोभायात्रा के पीछे चल रही थी। अचानक, वह लोगों को कुचलते हुए आगे बढ़ने लगी। कुद देर तक लोगों को कुछ समझ ही नहीं। इससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। तत्काल एंबुलेंस को बुलाकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed