फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Road accident in Jaisalmer leaves five people dead including three women news in Hindi

जैसलमेर में हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार कार, तीन महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत

Sun, 07 Nov 2021 04:14 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 07 Nov 2021 04:14 PM IST
सार

जैसलमेर के रामगढ़ इलाके में रविवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई। ये लोग तनोत माता के मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे।

विज्ञापन
Road accident in Jaisalmer leaves five people dead including three women news in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के जैसलमेर जिले में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार हादसा रामगढ़ इलाके में हुआ और सभी तनोट माता मंदिर जा रहे थे। शवों को फिलहाल मोर्चरी में रखवाया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कार काफी तेज रफ्तार में थी जो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई और सड़क किनारे एक गड्ढे में गिर गई। हादसे के बाद वहां पर मौजूद लोगों ने कार में सवार लोगों को निकाला। तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि, दो लोगों को इलाज के लिए रामगढ़ ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कार सवार सभी लोग गंगानगर के रहने वाले थे। फिलहाल रामगढ़ पुलिस घटनास्थल पर मौजूद है और जांच कर रही है। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार हादसा बेहद भयावह था और शवों को वाहन से बाहर निकालने के लिए भी लोगों को खासी मशक्कत करनी पड़ी थी। हादसा रामगढ़ गांव से करीब 20 किलोमीटर दूर हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 150 फीट नीचे गड्ढे में जा गिरी। मृतकों की पहचान श्रीगंगानगर निवासी अर्जित (24), अंदू (24), वर्षिका (26), विशाल (32), रिंकू (28) के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि शव मोर्चरी में रखवाए गए हैं और परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके यहां पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed