फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   road accident in Barmer more than 12 injured in collision between two vehicles

Rajasthan: बाड़मेर में दो वाहनों की भिड़ंत में 12 से अधिक घायल, तीन की हालत गंभीर

Thu, 21 Jul 2022 10:15 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: रोमा रागिनी Updated Thu, 21 Jul 2022 10:15 AM IST
सार

ट्रेलर और बोलेरो कैंपर में टक्कर से महिलाएं सहित बच्चे घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन
road accident in Barmer more than 12 injured in collision between two vehicles
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बाड़मेर जिले के ग्रामीण थानान्तर्गत हरसाणी फांटा के पास बुधवार को भीषण हादसा हो गया। एक ट्रेलर के पीछे से बोलेरो कैंपर घुस गई। हादसे में महिला और बच्चों सहित 12 से अधिक लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बुधवार रात को करीब 9:30 बजे ट्रेलर और बोलेरो कैंपर गाड़ी भाडखा की तरफ जा रही थी। हरसाणी फांटा से कुछ ही दूरी पर बोलेरो गाड़ी ट्रेलर के पीछे घुस गई। बोलेरो में सवार चार महिला, तीन बच्चे सहित 12 लोग घायल हो गए। राहगीरों ने तुंरत खुद के निजी वाहनों से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। इसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। हादसे की सूचना के बाद जिला अस्पताल में काफी संख्या में भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने घटनास्थल से वाहनों को जब्त कर लिया।

विज्ञापन


गाड़ी में गोकलाराम निवासी दरुड़ा, बाबुराम पुत्र भंवराराम निवासी दरुड़ा, रूपाराम निवासी सरली, श्रवण कुमार निवासी सरली, पेमी देवी निवासी सरली, नथीदेवी निवासी सरली, बांकाराम निवासी सरली, सोनाराम निवासी कगाऊ, देवारामा निवासी सरली, रमेश निवासी सरली, मीरा, मांगी, पूनमाराम तीनों निवासी सरली, शंभुराम निवासी कगाऊ घायल हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed