फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Road Accident in Barmer four died in car and truck collision

Rajasthan: बाड़मेर में भीषण सड़क हादसा, बाबा रामदेव के दर्शन कर गुजरात लौट रहे चार श्रद्धालुओं की मौत

Sat, 10 Sep 2022 11:57 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 10 Sep 2022 11:57 AM IST
सार

गुजरात निवासी पांच लोग एक कार से बाबा रामदेव के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। मौके पर तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Road Accident in Barmer four died in car and truck collision
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

बाड़मेर जिले में शनिवार सुबह भीषण हादसा हो गया। एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। दुर्घटना में तीन महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गई। वहीं दो अन्य घायल हो गए। 

विज्ञापन


हादसा जिले के गुडामालानी थाना अंतर्गत सिणधरी सांचौर हाईवे पर हुआ। सभी मृतक गुजरात के हैं, जो बाबा रामदेव के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। घायलों को अस्पताल भर्ती करवाया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को गुडामालानी अस्पताल पहुंचाया। साथ ही साथ मृतकों के शव भी मोर्चरी में रखवाए गए हैं। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर जाम खुलवाया।

विज्ञापन


गुडामालानी उपाधीक्षक शुभकरण ने बताया कि कार में गुजरात निवासी कुल पांच लोग सवार थे। जिसमें दो महिलाओं समेत तीन की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक महिला और बच्चा घायल हो गए। इनको प्राथमिक उपचार के बाद सांचौर रेफर किया गया। बाद में महिला ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में मृतक राजेश पुत्र कैलाश माहेश्वरी (22), महिला द्रौपदी बहन (65) पत्नी हाथी भाई, मनीषा बहन (32) पुत्री डूंगरमल निवासी धानेरा की मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के शव को गुड़ामालानी के मोर्चरी में रखवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed