{"_id":"65a006ec0727adb2e603f81d","slug":"reward-dacoit-surendra-gurjar-arrested-in-dholpur-hindi-news-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur News: इनामी डकैत सुरेंद्र गुर्जर गिरफ्तार, डांग के जंगलों में पुलिस से हुई थी मुठभेड़, 11 केस हैं दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur News: इनामी डकैत सुरेंद्र गुर्जर गिरफ्तार, डांग के जंगलों में पुलिस से हुई थी मुठभेड़, 11 केस हैं दर्ज
Thu, 11 Jan 2024 08:49 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 11 Jan 2024 08:49 PM IST
सार
एडिशनल एसपी एडीएफ ने बताया गिरफ्तार डकैत सुरेंद्र गुर्जर के खिलाफ 11 संगीन धाराओं में आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस की टीम उससे पूछताछ कर रही है। इसमें कई बड़ी वारदात का खुलासा भी हो सकता है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में डकैत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धौलपुर की सोने का गुर्जा थाना पुलिस ने गुरुवार को 1000 रुपये के इनामी डकैत सुरेंद्र सिंह गुर्जर को गिरफ्तार किया है। उसे धौलपुर शहर के झोर वाली माता मंदिर के पास से पकड़ा गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
एडिशनल एसपी एडीएफ देवेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार के निर्देश में वांछित अपराधी और बदमाशों की धर पकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिला पुलिस लगातार कार्रवाई कर अपराधियों को सलाखों के पीछे भेज रही है। 4 जनवरी को वसई डांग थाना इलाके में मोहन जी मंदिर के पास जंगलों में डकैत सुरेंद्र सिंह गुर्जर के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान डकैत सुरेंद्र गुर्जर ने पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग की थी। पुलिस के दबाव को देख सुरेंद्र अपने भतीजे भूरी गुर्जर और गैंग के सदस्यों के साथ जंगलों में फरार हो गया था। इसके बाद से पुलिस की टीम उसकी तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
एडिशनल एसपी ने बताया गुरुवार को स्थानीय सोने का गुर्जा थाना पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि डकैत सुरेंद्र गुर्जर जंगल को छोड़कर धौलपुर शहर में छुपा हुआ है। सूचना और साइबर सेल की मदद से उसकी छानबीन की गई। इस दौरान उसकी लोकेशन धौलपुर शहर के बाड़ी रोड स्थित झोर वाली माता मंदिर के पास मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर सुनियोजित तरीके से घेराबंदी कर सुरेंद्र गुर्जर पुत्र सोनेराम गुर्जर निवासी जनकपुर को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, सुरेंद्र गुर्जर गैंग के अन्य सदस्य अभी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
एडिशनल एसपी एडीएफ ने बताया गिरफ्तार डकैत सुरेंद्र गुर्जर के खिलाफ 11 संगीन धाराओं में आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस की टीम उससे पूछताछ कर रही है। इसमें कई बड़ी वारदात का खुलासा भी हो सकता है।