{"_id":"63ca0bacb7536f7613799b72","slug":"reservation-related-notification-issued-for-admission-in-university-2023-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur: विवि में प्रवेश के लिए आरक्षण संबंधी अधिसूचना जारी, विभिन्न श्रेणियों में विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur: विवि में प्रवेश के लिए आरक्षण संबंधी अधिसूचना जारी, विभिन्न श्रेणियों में विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ
Fri, 20 Jan 2023 09:04 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 20 Jan 2023 09:04 AM IST
सार
राजस्थान विधि विश्वविद्यालय में प्रवेश में आरक्षण संबंधी अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस अधिसूचना के बाद विभिन्न श्रेणी के विद्यार्थियों को 25 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
राजस्थान विधि विश्वविद्यालय
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय जोधपुर ने राजस्थान विधि विश्वविद्यालय में प्रवेश में आरक्षण के संबंध में एक अधिसूचना जारी की है। जारी अधिसूचना के अनुसार विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद स्नातक एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को प्रवेश में आरक्षण देने के लिए अधिकृत की गई है। परिषद ने विभिन्न श्रेणियों के विद्यार्थियों के लिए 25 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण लागू करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
प्रवेश में मूल निवासी को मिलेगा लाभ
राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय जोधपुर के निर्णयानुसार अब राजस्थान के मूल निवासी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग एवं विशेष योग्यजन श्रेणी के विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की सीटों में आरक्षण दिया जा सकेगा। बता दें कि विश्वविद्यालय के कुलाधिपति एवं राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने इस संबंध में 26 दिसम्बर 2022 को अधिसूचना जारी की थी।
विज्ञापन