Jhunjhunu News: झुंझुनू में मृतक के परिजनों ने किया प्रदर्शन, तेज रफ्तार रोडवेज बस की टक्कर से हुई थी मौत
परिजनों ने बताया कि मृतक राहुल खेडला का बास का रहने वाला है। वह अपने पिताजी की दवाई लेने पिलानी आया था। इस दौरान पंचवटी के पास एक रोडवेज चालक ने राहुल को टक्कर मार दी। टक्कर से राहुल घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल राहुल को बिरला सार्वजनिक अस्पताल लेकर आया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झुंझुनू जिले के पिलानी में रोडवेज बस की टक्कर से घायल हुए युवक की मौत के बाद सोमवार को आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। परिजनों और वाल्मीकि समाज के लोगों ने पिलानी के बस स्टैंड पर विरोध प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की।
यह है पूरा मामला
परिजनों ने बताया कि मृतक राहुल खेडला का बास का रहने वाला है। वह अपने पिताजी की दवाई लेने पिलानी आया था। इस दौरान पंचवटी के पास एक रोडवेज चालक ने राहुल को टक्कर मार दी। टक्कर से राहुल घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल राहुल को बिरला सार्वजनिक अस्पताल लेकर आया गया। इसके बाद गंभीर हालत में जयपुर के लिए रेफर कर दिया गया। जयपुर में कल देर शाम राहुल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन पिलानी पहुंचे और शव को पिलानी बस स्टैंड के मुख्य द्वार के आगे रख दिया। उन्होंने शव रख विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। कुछ समय के लिए बस स्टैंड के आगे पत्थर डालकर जाम भी लगा दिया। हालांकि, प्रशासन की समझाइश के बाद रास्ता तो खुलवा दिया गया। लेकिन विरोध प्रदर्शन अभी भी जारी है।
रोडवेज बस के चालक को गिरफ्तार करने की मांग
परिजन और वाल्मीकि समाज रोडवेज चालक को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। इस दौरान चिड़ावा और पिलानी पुलिस का बड़ा जाब्ता यहां तैनात कर दिया गया है। प्रदर्शनकारियों ने पिलानी के मुख्य बस स्टैंड के द्वार पर बैठकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है।