फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   REET Mains Fake paper sold for 40 lakhs 5 arrested for cheating gang in Jodhpur Rajasthan

Rajasthan: REET मेन्स का फर्जी पेपर 40 लाख में बिका, जोधपुर में 5 गिरफ्तार, 10 लड़कियां समेत 29 हिरासत में

Sat, 25 Feb 2023 06:56 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 25 Feb 2023 06:56 PM IST
सार

पेपर लीक की सूचना के बीच प्रदेश के सात जिलों में आनन-फानन में इंटरनेट बंद कर दिया गया। जोधपुर के घटनाक्रम पर कर्मचारी बोर्ड के चेयरमैन का कहना है कि अभी पेपरलीक जैसी कोई बात नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। हालांकि, पुलिस ने ट्वीट कर कहा कि पेपर लीक नहीं हुआ।

विज्ञापन
REET Mains Fake paper sold for 40 lakhs 5 arrested for cheating gang in Jodhpur Rajasthan
भरतपुर में पकड़ा गया धीरज अपने जीजा की जगह पेपर दे रहा था। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में शनिवार को रीट की मुख्य परीक्षा का आयोजन हुआ। इस दौरान एक बार फिर पेपर लीक खबर होने की बात सामने आई, लेकिन पुलिस का दावा है कि ऐसा नहीं हुआ।  

विज्ञापन


दरअसल, रीट की मुख्य परीक्षा के पहले दिन जोधपुर पुलिस ने एक गिरोह के 5 लोगों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए 5 लोगों ने प्रवीण विश्नोई नाम के एक स्टूडेंट से 40 लाख रुपये में पेपर का सौदा किया था। सांचौर का रहने वाला एक छात्र सुबह की पारी में पेपर देकर गया था। उन्होंने 10-10 लाख रुपये में अभ्यर्थियों से डील की। हालांकि, गिरोह ने किसी से पैसे नहीं लिए थे। ये गिरोह बनाड़ रोड पर मैरिज गार्डन में परीक्षा शुरू होने से पहले ही पेपर हल कर रहा था।
विज्ञापन


इनमें 19 लड़के और 10 लड़कियां शामिल हैं। पुलिस ने छापा मारकर सभी को हिरासत में ले लिया गया है। इनसे मिले प्रश्न पत्रों की जांच की गई तो ये रीट एग्जाम के पेपर में नहीं मिले। पुलिस ने बताया कि हमने सुरेश जाट, मुकेश जोशी और रामेश्वर समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार मुकेश जोशी जोधपुर के केरू में कोचिंग चलाता था। पुलिस का कहना है कि अरोपियों से मिला पेपर फर्जी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




डीसीपी अमृता दुहन ने बताया कि आरोपियों ने बनाड़ रोड स्थित उदयगढ़ मैरिज होम में 3 कमरे बुक किए थे। मैरिज होम में पहले से शादी समारोह चल रहा था। इसलिए सूचना मिलने पर सुबह 4.30 बजे पुलिस टीम ने सिविल ड्रेस में दबिश दी। यहां पुलिस ने लैपटॉप, प्रिंटर और मोबाइल जब्त किए। इस दौरान पकड़े गए सभी आरोपियों से पेपर सॉल्व करवाया जा रहा था।  

पुलिस टीम ने 29 लोगों के पास से वाइट पेपर, शीट और पेन आदि भी बरामद किए हैं। आरोप है कि इन्हीं में से कुछ अभ्यर्थियों को पुलिस ने सुबह 10 बजे अलग-अलग सेंटर पर एंट्री भी दिलवाई। इसके पीछे पुलिस ने तर्क दिया कि जांच के कारण अभ्यर्थी लेट हो गए थे, इसलिए उन्हें प्रवेश दिलवाया गया था।

इधर, पेपर लीक की सूचना के बीच प्रदेश के सात जिलों में आनन-फानन में इंटरनेट बंद कर दिया गया। जोधपुर के घटनाक्रम पर कर्मचारी बोर्ड के चेयरमैन का कहना है कि अभी पेपरलीक जैसी कोई बात नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। हालांकि, पुलिस ने ट्वीट कर कहा कि पेपर लीक नहीं हुआ।




इधर, जयपुर में भी डमी कैंडिडेट पकड़े जाने की भी सूचना है। एसओजी की टीम ने जयपुर के दो परीक्षा केंद्रों पर किसी और की जगह लेवल-1 का एग्जाम देने आए दो युवकों को हिरासत में लिया है। वहीं, अजमेर रोड के हीरापुरा में कमला देवी बुधिया स्कूल में एक डमी कैंडिडेट को पकड़ा है, जो झुंझुनूं का रहने वाला बताया जा रहा है। वहीं, दूसरा डमी कैंडिडेट आमेर के सेंटर पर पकड़ा गया है। 

इसी तरह से भरतपुर के श्रीमती कमलेश आईटीआई कॉलेज में रीट लेवल वन की परीक्षा देते हुए एक डमी कैंडिडेट पकड़ा गया। यह डमी कैंडिडेट अपने जीजा की जगह पेपर दे रहा था। सेवर थाना अधिकारी अरुण चौधरी ने बताया कि राजाखेड़ा के रहने वाले आरोपी धीरज को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed