फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   REET Exam 2022 Guidelines more than 15 lakh students will be appear in Exam

REET Exam 2022: नकल रोकने के लिए सख्त गाइडलाइंस लागू, अभय कमांड सेंटर से होगी परीक्षा हॉल की निगरानी

Sat, 23 Jul 2022 01:16 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 23 Jul 2022 01:16 PM IST
सार

रीट 2022 के अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के लिए थ्री लेयर सिक्योरिटी से गुजरना होगा। इसके अलावा वीक्षकों के लिए भी सख्त गाइडलाइन बनाए गए हैं। इस परीक्षा में नया नकल विरोधी कानून लागू रहेगा। 

विज्ञापन
REET Exam 2022 Guidelines more than 15 lakh students will be appear in Exam
रीट परीक्षा - फोटो : Social Media

विस्तार

रीट परीक्षा 2022 शनिवार और रविवार यानी 23 और 24 जुलाई को आयोजित होगी। पिछली परीक्षा में पेपर लीक के बाद सरकार ने नकल रोकने के लिए कड़े कदम उठाए हैं। परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों और कार्मिकों के लिए विशेष गाइडलाइन जारी की गई है। 

विज्ञापन


परीक्षार्थियों को एग्जाम हॉल तक पहुंचने के लिए थ्री टियर सिक्योरिटी से गुजरना होगा। परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर प्रवेश बंद कर दिए जाएंगे। यहां तक की अभ्यर्थियों के अलावा कार्मिकों को भी गाइडलाइन के तहत परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा हॉल में इसबार पहली बार दोनों वीक्षक सरकारी कर्मचारी होंगे।

विज्ञापन

क्या है गाइडलाइन्स

परीक्षा के दौरान सुरक्षा को देखते हुए सेंटर पर ड्यूटी देने वाले कार्मिकों को स्मार्ट मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं दी गई है। सेंटर प्रभारियों को साधारण कीपैड मोबाइल ले जाने की अनुमति दी गई है। वहीं परीक्षा सेंटर पर प्राइवेट या निजी व्यक्ति की ड्यूटी नहीं लगाई गई है। ड्यूटी पर तैनात कार्मिक को जिला प्रशासन की ओर से जारी किए गए आईडी कार्ड के साथ ही एग्जाम सेंटर पर दाखिले की अनुमति होगी। परीक्षा में व्यवस्था और परीक्षा के दौरान निरीक्षण के लिए सतर्कता की टीमों का गठन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभय कमांड सेंटर से होगी एग्जाम हॉल की निगरानी

प्रश्न पत्र, ओएमआर शीट, परीक्षा केन्द्र और संग्रहण केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रहेगी। स्ट्रांग रूम से प्रश्न पत्र का वितरण से लेकर परीक्षा समाप्ति तक प्रत्येक गतिविधि की वीडियोग्राफी की जाएगी। परीक्षा संबंधी कार्य में प्रयुक्त किए जाने वाले प्रत्येक वाहन जीपीएस युक्त होंगे। परीक्षा केन्द्रों की मॉनिटरिंग पुलिस अभय कमाण्ड सेन्टर से की जाएगी


बता दें कि प्रदेश के सभी जिलों में 1376 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जहां 15 लाख 66 हजार 992 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। वहीं रीट अभ्यर्थियों को निशुल्क यात्रा सुविधा 21 जुलाई से ही शुरू कर दी गई थी। जिसमें राजस्थान रोडवेज, सिटी ट्रांसपोर्ट सेवा और मेट्रो सेवा शामिल है। 


नए कानून के तहत होगी सख्त कार्रवाई

वहीं इस परीक्षा में नया नकल विरोधी कानून लागू रहेगा। जिसके तहत नकल करने वाले और करवाने वालों के खिलाफ नए कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा में नकल करवाने और पेपर लीक करने जैसे मामलों को गैर जमानती अपराध में शामिल किया गया है। नकल विरोधी कानून में पांच से 10 साल की सजा का प्रावधान है। 10 लाख से 10 करोड़ तक के जुर्माने का प्रावधान भी विधेयक में किया गया है। वहीं नकल गिरोह की संपति भी जब्त कर ली जाएगी। नकल करने पर अभ्यर्थी को तीन साल तक की जेल होगी। नकल करवाने के मामलों में जमानत नहीं होगी।परीक्षाओं में नकल और पेपर लीक की जांच एडिशनल एसपी स्तर का अफसर ही कर सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed