फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Red light burning electronic device found in Dholpur Hindi News

Dholpur: बाईपास पर मिला रेड लाइट जलता हुआ इलेक्ट्रॉनिक यंत्र, किसानों में मची खलबली, पुलिस ने जांच की शुरू

Thu, 04 Jan 2024 09:26 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 04 Jan 2024 09:26 PM IST
सार

धौलपुर के सैपऊ कस्बे में एक रेड लाइट जलता हुआ इलेक्ट्रॉनिक यंत्र मिला। थाना प्रभारी हरभान सिंह ने इलेक्ट्रॉनिक यंत्र को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Red light burning electronic device found in Dholpur Hindi News
खेत में मिला इलेक्ट्रॉनिक यंत्र। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धौलपुर के सैपऊ कस्बे के एनएच 123 स्थिति बाईपास पर पीपल के पेड़ के नीचे एक रेड लाइट जलता हुआ इलेक्ट्रॉनिक यंत्र मिला। इससे खेतों में काम कर रहे किसानों में खलबली मच गई। सूचना मिलने पर सैंपऊ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी हरभान सिंह ने इलेक्ट्रॉनिक यंत्र को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सैपऊ कस्बे के बाईपास स्थित किसान रामवीर मरैया के खेतों में पीपल के पेड़ के नीचे एक इलेक्ट्रॉनिक यंत्र रेड लाइट जलता हुआ आसमान से गिरा। इलेक्ट्रॉनिक यंत्र की पंखुड़ी और धागा पीपल के पेड़ से उलझ गया। शाम के वक्त इलेक्ट्रॉनिक यंत्र की रेड लाइट किसानों ने जलती देखी तो खलबली मच गई। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे किसान विस्फोटक समझकर दूर से ही नजारा देखते रहे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी हरभान सिंह ने पुलिस टीम के साथ हालातों का जायजा लिया। उच्च अधिकारी और बम निरोधक दस्ते से वार्ता कर इलेक्ट्रॉनिक यंत्र को उठाकर देखा तो उसके ऊपर मेड इन कोरिया लिखा हुआ है और इंग्लिश में वेदर भी लिखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया प्रारंभिक जांच में इलेक्ट्रॉनिक यंत्र को रिसर्च यंत्र के तौर पर देखा जा रहा है। यंत्र को कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed