{"_id":"6479d62ad7e932883d09ee49","slug":"rbse-10th-board-result-jhunjhunu-topper-ishant-saini-97-83-percent-and-riya-sheoran-97-33-percent-marks-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"RBSE 10th Board result: झुंझुनूं के इशांत ने 97.83% और छात्रा रिया ने हासिल किए 97.33 फीसदी अंक, निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
RBSE 10th Board result: झुंझुनूं के इशांत ने 97.83% और छात्रा रिया ने हासिल किए 97.33 फीसदी अंक, निकाला जुलूस
Fri, 02 Jun 2023 05:14 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 02 Jun 2023 05:14 PM IST
सार
झुंझुनू जिले के इशांत सैनी ने दसवीं बोर्ड परीक्षा में 97 .83 प्रतिशत औ छात्रा रिया श्योराण ने 97.33 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में टॉप किया है। इस सफलता पर दोनों बच्चों का विजय जुलूस निकाला गया।
विज्ञापन
इशांत और रिया स्कूल के एमडी के साथ।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा के घोषित नतीजों में एक बार फिर झुंझुनू जिले में अपनी धाक साबित की है। झुंझुनू जिले के चिड़ावा कस्बे के रहने वाले और एमडी स्कूल के छात्र इशांत सैनी ने दसवीं बोर्ड परीक्षा में 97 .83 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं, इसी स्कूल की छात्रा रिया श्योराण ने 97.33 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इन दोनों बच्चों का स्कूल में स्वागत अभिनंदन किया गया और चिड़ावा में विजय जुलूस भी निकाला गया।
विज्ञापन
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं की आज घोषित नतीजों में एमडी स्कूल के छात्र इशांत सैनी और छात्रा रिया श्योराण के टॉप करने के स्कूल में भी हर्ष का माहौल है रिजल्ट घोषित होने के साथ ही टॉपर छात्र इशांत और छात्रा रिया का स्कूल स्टाफ की ओर से फूल माला पहनाकर सम्मान किया गया।
विज्ञापन
डॉक्टर बनना चाहता है छात्र इशांत
दसवीं बोर्ड के नतीजों में 97.83% अंक लाकर ज़िले में टॉपर रहा छात्र ईशांत आगे भविष्य में डॉक्टर बनकर मानवता की सेवा करना चाहता है ।इशांत ने अपनी सफलता का श्रेय स्कूल स्टाफ और परिजनों को दिया है। उसने बताया कि नियमित 7 से 8 घंटे तक अध्ययन करके सफलता को हासिल किया जा सकता है। इशांत के पिता रामविलास एनी सरकारी टीचर हैं, तो वहीं मां हाउस वाइफ हैं।
विज्ञापन
स्कूल में छाई खुशी की लहर
चिड़ावा कस्बे में स्थित एमडी स्कूल के छात्र इशांत सैनी और छात्रा रिया श्योराण के टॉप करने के बाद स्कूल में भी खुशी की लहर छा गई है। एमडी स्कूल के चेयरमैन सुनील डांगी और निदेशक समित डांगी ने सभी सफल विद्यार्थियों और स्टाफ को बधाई देते हुए कहा कि स्कूल स्टाफ की कड़ी मेहनत का ही परिणाम आज सफलता के रूप में सामने आया है।