{"_id":"66a778fa64e8d442690e32c2","slug":"ration-provided-to-the-poor-may-be-stopped-from-august-1-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: एक अगस्त से गरीबों को मिलने वाला राशन हो सकता है बंद, राशन डीलरों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: एक अगस्त से गरीबों को मिलने वाला राशन हो सकता है बंद, राशन डीलरों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
Mon, 29 Jul 2024 04:41 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 29 Jul 2024 04:41 PM IST
सार
Rajasthan: एक अगस्त से गरीबों को मिलने वाला राशन बंद हो सकता है। इसी को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है, लेकिन उनकी मांगें नहीं मानी जा रही है। इसी के देखते हुए आज एक बैठक का आयोजन किसान विश्राम गृह में किया गया है।
विज्ञापन
राशन डीलर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डीडवाना जिले के आसपास के क्षेत्र के राशन डीलरों के द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है, लेकिन उनकी मांगें नहीं मानी जा रही है। इसी के देखते हुए आज एक बैठक का आयोजन किसान विश्राम गृह में किया गया है।
विज्ञापन
जिसमें डीडवाना छोटी खाटू मौलासर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के राशन डीलर एकत्रित हुए हैं और बैठक में सभी ने निर्णय लिया है कि एक अगस्त से सभी तरह के कार्य पोश मशीन के बंद कर दिए जाएंगे। सरकार से लंबे समय से राशन डीलर मांग कर रहे हैं। लेकिन उनकी मांग नहीं सुनी जा रही है।
विज्ञापन
इसी को लेकर राशन डीलरों ने इस बैठक का आयोजन कर निर्णय लिया है और 1 अगस्त से कोई भी राशन डीलर पौष मशीन का उपयोग नहीं करेगा। इसके साथ गरीब परिवारों को राशन का वितरण नहीं करेगा। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर यह फैसला किया है।
विज्ञापन
जिसमें 6 माह से नहीं मिले भुगतान को दिलाने की मांग के साथ प्रति महीना 30000 भत्ता देने की भी मांग की जा रही है, वहीं अन्य मांगों को लेकर राशन डीलर यह विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी के तहत आज बैठक का आयोजन कर निर्णय लिया है। वहीं एक ज्ञापन भी स्वायत शासन विभाग मंत्री को भी सौंपा है। राशन डीलरों ने कहा है कि सरकार अगर हमारी मांगें नहीं मानेगी तो आगे बड़ा आंदोलन भी किया जायगा।