फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   RAS Yogesh Kumar Srivastava appointed OSD to Rajasthan CM Bhajanlal Sharma Hindi News

Bhajan Lal Sharma: RAS श्रीवास्तव CM शर्मा के ओएसडी नियुक्त, गहलोत के प्रमुख सचिव रहे रांका सहित ये आईएएस APO

Sat, 16 Dec 2023 03:35 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 16 Dec 2023 03:35 PM IST
सार

Rajasthan CM Bhajanlal Sharma OSD: आरएएस योगेश कुमार श्रीवास्तव को मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का ओएसडी नियुक्त किया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के प्रमुख सचिव समेत चार आईएस अधिकारियों को एपीओ कर दिया गया। जानिए कौन हैं श्रीवास्तव?

विज्ञापन
RAS Yogesh Kumar Srivastava appointed OSD to Rajasthan CM Bhajanlal Sharma Hindi News
योगेश कुमार श्रीवास्तव और भजन लाल शर्मा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा शपथ लेने के बाद से एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री शर्मा के एक्शन मोड की शुरुआत मुख्यमंत्री सचिवालय से हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के प्रमुख सचिव समेत चार आईएस अधिकारियों को एपीओ कर दिया गया। वहीं, राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) के अधिकारी योगेश कुमार श्रीवास्तव को मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का ओएसडी (ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी) नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन


कौन हैं योगेश कुमार श्रीवास्तव   
ये 2008 बैच के आरएएस अधिकारी हैं। श्रीवास्तव 14 दिसंबर से पोस्टिंग ऑर्डर की प्रतीक्षा में थे। इससे पहले वह लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के उप सचिव भी रह चुके हैं। शनिवार को सरकार के कार्मिक विभाग (डीओपी) ने एक आदेश जारी कर उन्हें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का ओएसडी नियुक्त किया।
विज्ञापन


इन अधिकारियों को किया गया एपीओ
इधर, शनिवार को ही कार्मिक विभाग ने एक पत्र जारी कर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गलहोत के प्रमुख सचिव समेत चार आईएस अधिकारियों को एपीओ कर दिया गया। इनमें पूर्व सीएम के प्रमुख सचिव कुलदीप रांका, सचिव गौरव गोयल, सचिव आरती डोगरा और सीएम के विशेष सचिव राजन विशाल शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक पहले इनकी हुई थी अस्थाई नियुक्ति 
इससे पहले शुक्रवार को मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के शपथ लेने के कुछ घंटे बाद। सीएमओ में तीन आईएएस अफसरों को अस्थाई प्रभार दिया गया था। टी रविकांत को मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव, आनंदी को सचिव और डॉ. सौम्या झा को सीएम के संयुक्त सचिव के रूप में नियुक्त किया गया था।   


कल मुख्यमंत्री और दो डिप्टी सीएम सीएम ने ली थी शपथ
बता दें कि शुक्रवार को भजन लाल शर्मा ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। वहीं, दो डिप्टी सीएम दीया कुमारी और डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने भी शपथ ली थी। शपथ के कुछ घंटे बाद तीनों ने पदभार भी ग्रहण कर लिया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed