Rape in Jaipur: छात्रा से घर में घुसकर दुष्कर्म, फोटो कॉपी की दुकान चलाने वाले युवक ने दो साल तक किया देहशोषण
जयपुर में एक फोटो कॉपी की दुकान चलाने वाले युवक ने कॉलेज छात्रा से दोस्ती गांठी। फिर एक दिन उसके घर में घुस कर आरोपी ने युवती से दुष्कर्म किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर जिले में एक छात्रा से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। फोटो कॉपी की दुकान चलाने वाले एक युवक छात्रा के घर में घुस उसके साथ ज्यादती की। फिर उसके बाद आरोपी पीड़िता को ब्लैकमेल कर उसका दो साल तक देहशोषण करता रहा।
बता दें कि छात्रा शहर के एक निजी कॉलेज में पढ़ रही थी। इस दौरान छात्रा का कॉलेज के पास फोटो कॉपी की दुकान चलाने वाले नवीन सैन से जान-पहचान हुई। जिसके बाद युवक ने छात्रा का मोबाइल नंबर लिया और दोनों में बातचीत शुरू हो गई। एक दिन घर पर छात्रा अकेली थी। आरोपी उसके घर में जा घुसा और छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मुरलीपुरा थाने में मामला दर्ज करवा दिया है।
आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी
रिपोर्ट के मुताबिक पीड़िता ने आरोप लगाया है कि मैं एक इलाके में ही किराये से रहती थी। सितंबर 2020 में एक दिन आरोपी मेरे किराये के कमरे पर आया। उस समय में कमरे पर अकेली थी, तब आरोपी ने मेरे साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने कहा कि मैंने शिकायत करने की बात कही तो आरोपी ने मुझे जान से मार देने की धमकी दी। उसके बाद से ही वह मुझे ब्लैकमेल कर मेरा देहशोषण करता आ रहा है।