फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rape with married woman by showing fear of Tantra Vidya in nagaur

Rajasthan: तंत्र विद्या का डर दिखाकर विवाहिता से दुष्कर्म, पति ने आरोपी गुरु को खाने पर बुलाया था घर

Wed, 12 Oct 2022 10:33 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 12 Oct 2022 10:33 PM IST
सार

नागौर की पांचौड़ी थाना पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने महिला को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। 

विज्ञापन
Rape with married woman by showing fear of Tantra Vidya in nagaur
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के नागौर जिले में एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने महिला से को तंत्र विद्या का डर दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।   

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला नागौर के पांचौड़ी थाना इलाके का है। महिला ने पांचौड़ी थाने में दी अपनी रिपोर्ट में बताया कि उसका पति 9 अक्टूबर को अपने घर पर नहीं था। उसके पति ने बीकानेर जिले के नोखा तहसील के सिंजगुरु के नखत बन्ना के पुजारी मूल नाथ को फोन कर घर बुलाया था। जरूरी काम के कारण उन्हें कहीं जाना पड़ा। उसने अपनी पत्नी से फोन कर कहा कि गुरु जी को घर से खाना खिलाकर ही भेजना।  
विज्ञापन


9 अक्टूबर की शाम को आरोपी उसके घर पर पहुंचा। कुछ देर बाद महिला ने आरोपी को भोजन करवा दिया। खाना खाने के बाद वह अपने घर से चला गया, लेकिन कुछ देर बाद वह वापस आया गया। उसने महिला को जादू टोना का डर दिखा कर और पति व बच्चों को मारने की बात कहकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद महिला ने अपने पति को पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed