फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rape victim in Alwar died in hospital after 12 days brother in law tortured her

Rajasthan: दुष्कर्म पीड़िता की 12 दिन बाद मौत, देवर ने की थी दरिंदगी, भाई बोले-केस वापस नहीं लिया तो दिया जहर

Thu, 10 Aug 2023 07:53 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 10 Aug 2023 07:53 PM IST
सार

मृतका के भाई ने बताया कि ससुराल पक्ष के लोग बहन कोटॉर्चर करते थे। उस पर केस वापस लेने का दबाव बना रहे थे। मना करने पर 27 जुलाई उसे जहर दे दिया गया। 12 दिन चले इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Rape victim in Alwar died in hospital after 12 days brother in law tortured her
पीएम के बाद पुलिस ने परिजनों को साैंपा शव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के अलवर जिले में दुष्कर्म पीड़िता की अस्पताल में मौत हो गई। पीड़िता बीते 12 दिन से अस्पताल में इलाज चल रहा था। 24 जुलाई को महिला के साथ उसके देवर ने खेत में दुष्कर्म किया था। घटना के करीब तीन दिन बाद उसने जहर खा लिया। इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पीहर पक्ष का कहना है कि देवर के खिलाफ दर्ज दुष्कर्म का केस वापस नहीं लेने पर बेटी को ससुराल वालों ने जहर देकर मार दिया गया।

विज्ञापन


दरअसल, अलवर के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र में 24 जुलाई को एक देवर ने भाभी के साथ खेत पर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोपी देवर के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। इधर, ससुराल पक्ष के लोग बहू और बेटे पर केस वापस लेने का दबाव बनाने लगे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। इसी बीच 27 जुलाई को महिला ने जहर खा लिया। गंभीर हालत में उसे अलवर के राजीव गांधी सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान गुरुवार को उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलने के बाद अस्पताल पहुंचे मृतका के भाई ने कहा कि ससुराल पक्ष के लोगों ने केस वापस नहीं लेने पर बहन को जहर दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।  
विज्ञापन


मालाखेड़ा थाना पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से मृतका का पोस्टमार्टम करवाया और फिर शव परिजनों को सौंप दिया। मालाखेड़ा थाना के एसएचओ मुकेश कुमार ने बताया कि दहेज हत्या और दुष्कर्म दोनों केस में जांच पड़ताल चल रही है। दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी पहले गिरफ्तार हो चुका है। जांच में जो भी सामने आएगा उसके आधार पर अन्य गिरफ्तारियां भी की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीहर पक्ष का आरोप बेटी को करते थे टॉर्चर
मृतका के भाई ने बताया कि ससुराल पक्ष के लोग बहन कोटॉर्चर करते थे। उस पर केस वापस लेने का दबाव बना रहे थे। मना करने पर 27 जुलाई उसे जहर दे दिया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। भाई ने बताया कि हमने साल 2019 में बहन की शादी धूमधाम से की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed