Barmer Rape Victim Suicide : अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था आरोपी, गिरफ्तार
बाड़मेर में दसवीं कक्षा की छात्रा को आरोपी ने स्कूल से लौटते समय जबरन रोक लिया था। जिसके बाद आरोपी ने पीड़िता से दुष्कर्म किया और उसके अश्लील वीडियो बना लिए थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एसपी दीपक भार्गव ने बताया कि 20 मार्च 2022 को राजकीय चिकित्सालय बाड़मेर पर पीड़ित नाबालिग के पिता ने थानाधिकारी थाना महिला को रिपोर्ट पेश की थी। जिसमें उसने बताया कि उसकी नाबालिग बेटी कक्षा दसवीं में पढ़ती थी। आरोपी ने स्कूल से ढाणी आते समय उसकी बेटी को जबरदस्ती रोक लिया और झाड़ियों में ले जाकर दुष्कर्म किया। आरोपी उसके बाद बेटी को अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा था। पिता का कहना है कि प्रताड़ना से तंग आकर बेटी ने टांके में कूदकर जान दे दी।
शिकायत के बाद महिला थाने में पॉक्सो एक्ट, आईटी एक्ट और आईपीसी की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।