{"_id":"6512a844ae5a7fa5d5075315","slug":"rape-of-19-year-old-married-woman-in-dholpur-fir-against-accused-cousins-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: 19 साल की विवाहिता के साथ दुष्कर्म, खेत में आरोपी युवक ने की ज्यादती, चचेरा भाई करता रहा निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: 19 साल की विवाहिता के साथ दुष्कर्म, खेत में आरोपी युवक ने की ज्यादती, चचेरा भाई करता रहा निगरानी
Tue, 26 Sep 2023 03:15 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 26 Sep 2023 03:15 PM IST
सार
धौलपुर में विवाहिता के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया और उसका चचेरा भाई निगरानी करता रहा। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला को चुप रहने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
धौलपुर में विवाहिता से दुष्कर्म।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के धौलपुर जिले के सैंपऊ थाने में एक 19 साल की विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता विवाहिता ने 2 नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। दोनों आरोपी चचेरे भाई बताए जा रहे हैं। घटना 21 सितंबर की है।
विज्ञापन
सैंपऊ थाने में दर्ज रिपोर्ट में विवाहिता ने बताया कि कुछ दिन से उसकी बात सैंपऊ के रहने वाले योगेश नाम के युवक से फोन पर हो रही थी। कॉल पर बात होने के दौरान उसने योगेश को बताया कि वह 21 सितंबर को खरीदारी करने के लिए कस्बे के बाजार जा रही है।
विज्ञापन
उक्त दिन वह बाजार पहुंची तो योगेश और उसका चचेरा भाई उसे वहां मिल गया। दोनों ने उसे महादेव मंदिर दिखाने की बात कही, लेकिन उसने मना कर दिया। उनके बार-बार कहने पर वह मान गई और वे उसे बाइक पर बैठाकर ले गए। रास्ते में योगश ने बाइक रोक दी और उसे खींचते हुए बाजरे के खेत में ले गया, जहां आरोपी योगेश ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसका चचेरा भाई खेत के बाहर खड़े होकर निगरानी कर रहा था।
विज्ञापन
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने कहा कि इस बारे में किसी को बताया तो तुझे जान से मार देंगे। सोमवार को पीड़िता अपनी सास के साथ थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया। थाना प्रभारी हरभान सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म का केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।