{"_id":"655a4aafbf779df03c0b8e98","slug":"rape-accused-arrested-in-dholpur-hindi-news-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, 2000 रुपये का था इनाम, लंबे समय से चल रहा था फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, 2000 रुपये का था इनाम, लंबे समय से चल रहा था फरार
Sun, 19 Nov 2023 11:19 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 19 Nov 2023 11:19 PM IST
सार
Rajasthan News: धौलपुर की महिला थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 2000 रुपये का इनाम भी घोषित था।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के धौलपुर जिले में महिला पुलिस थाने की टीम ने रविवार को 2000 के इनामी दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने के बाद पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। मुखबिर की सूचना पर आरोपी को आठ मील तिराहे के पास से पकड़ा गया है।
विज्ञापन
महिला थाना प्रभारी छवि फौजदार ने बताया कि वांछित अपराधी और बदमाशों की धर पकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। वसई डांग थाना इलाके में 15 साल की नाबालिग के साथ एक युवक ने अपहरण कर बलात्कार की घटना को अंजाम दिया था। नाबालिग के परिजनों ने आरोपी आकाश उर्फ रोहित (21) पुत्र रामबाबू निवासी बसई डांग के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। पुलिस में नाबालिग का मेडिकल कराकर पर्चा वयान कराए। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था।
विज्ञापन
गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था। थाना प्रभारी ने बताया आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस अधीक्षक धौलपुर ने 2000 रुपये का इनाम घोषित किया था। रविवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपी को आठ मील गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। सोमवार को उसे न्यायालय पेश किया जाएगा।
विज्ञापन