फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rape accused arrested in Dholpur Hindi news

Rajasthan: दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, 2000 रुपये का था इनाम, लंबे समय से चल रहा था फरार

Sun, 19 Nov 2023 11:19 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 19 Nov 2023 11:19 PM IST
सार

Rajasthan News: धौलपुर की महिला थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 2000 रुपये का इनाम भी घोषित था। 

विज्ञापन
Rape accused arrested in Dholpur Hindi news
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के धौलपुर जिले में महिला पुलिस थाने की टीम ने रविवार को 2000 के इनामी दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने के बाद पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। मुखबिर की सूचना पर आरोपी को आठ मील तिराहे के पास से पकड़ा गया है।

विज्ञापन


महिला थाना प्रभारी छवि फौजदार ने बताया कि वांछित अपराधी और बदमाशों की धर पकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। वसई डांग थाना इलाके में 15 साल की नाबालिग के साथ एक युवक ने अपहरण कर बलात्कार की घटना को अंजाम दिया था। नाबालिग के परिजनों ने आरोपी आकाश उर्फ रोहित (21) पुत्र रामबाबू निवासी बसई डांग के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। पुलिस में नाबालिग का मेडिकल कराकर पर्चा वयान कराए। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था।
विज्ञापन


गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था। थाना प्रभारी ने बताया आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस अधीक्षक धौलपुर ने 2000 रुपये का इनाम घोषित किया था। रविवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपी को आठ मील गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया है।  आरोपी से  पूछताछ शुरू कर दी है। सोमवार को उसे न्यायालय पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed