फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ranthambore National Park: Territorial Clash Between Tigers, Fight Between Noori and Arrowhead’s Daughter

Ranthambore National Park: इलाके को लेकर बाघों में छिड़ा संघर्ष, नूरी और एरोहेड की बेटी के बीच हुई भिड़ंत

Tue, 20 May 2025 03:28 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 20 May 2025 03:28 PM IST
सार

रणथंभौर टाइगर रिजर्व में टाइगरों के बीच इलाके के लिए हो रहा संघर्ष बढ़ने लगा है। क्षेत्र में बढ़ती बाघों की संख्या के कारण उनके बीच सीमाओं को लेकर लड़ाई बढ़ने लगी है। वन विभाग की नजरें अब इनकी गतिविधियों पर है।

विज्ञापन
Ranthambore National Park: Territorial Clash Between Tigers, Fight Between Noori and Arrowhead’s Daughter
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रणथंभौर नेशनल पार्क में बाघों की लगातार बढ़ती संख्या के चलते अब टाइगरों के बीच क्षेत्र और अस्तित्व की लड़ाई और भी तीव्र होती जा रही है। हाल ही में पार्क के जोन नंबर 2 में एक ऐसा ही रोमांचक और चिंताजनक दृश्य देखने को मिला, जहां दो बाघिनों के बीच जबरदस्त संघर्ष हुआ।

विज्ञापन


यह घटना 16 मई की शाम अमराई वन क्षेत्र में घटित हुई। बताया जा रहा है कि यहां बाघिन नूरी और बाघिन एरोहेड की उपवयस्क बेटी के बीच तीखी भिड़ंत हो गई। दोनों के बीच संघर्ष इतना गंभीर था कि बाघिन नूरी, एरोहेड की बेटी को जान से मार भी सकती थी लेकिन ठीक उसी समय टाइगर टी-120 वहां आ गया और उसने हस्तक्षेप कर एरोहेड की बेटी को बचा लिया। यह पूरा दृश्य पार्क में मौजूद कई पर्यटकों ने अपने कैमरों में कैद कर लिया। वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Kota News : स्टेज पर मौजूद थे दूल्हा-दुल्हन, तभी विस्फोट के साथ लगी भीषण आग, सभी को सुरक्षित बाहर निकाला
विज्ञापन
विज्ञापन


रणथंभौर के जोन 2 में इस तरह की घटना यह दिखाती है कि जैसे-जैसे बाघों की संख्या बढ़ रही है, उनके बीच सीमाओं को लेकर संघर्ष भी बढ़ता जा रहा है। खासकर युवा बाघ और बाघिन, जो अभी अपनी जगह तलाश रहे हैं, उनके लिए यह संघर्ष और भी चुनौतीपूर्ण बनता जा रहा है। वन विभाग की नजर अब इन बाघों की गतिविधियों पर है, ताकि भविष्य में ऐसे संघर्षों को रोका जा सके और मानव व वन्यजीव दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed